News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: सचिव के अमर्यादित टिप्पणी पर अधिवक्ताओ ने सचिव का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 17, 2022  |  8:33 PM

499 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: सचिव के अमर्यादित टिप्पणी पर अधिवक्ताओ ने सचिव का पुतला जलाकर किया विरोध प्रदर्शन

कसया/कुशीनगर। प्रदेश सरकार के एक सचिव द्वारा अधिवक्ताओं के विरुद्ध अमर्यादित टिप्पणी किए जाने के विरोध में मंगलवार को दीवानी न्यायालय कसया के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यो से विरत रहते हुए उक्त सचिव का प्रतीकात्मक पुतला न्यायालय की बाहर मुख्य द्वार पर जलाकर विरोध जताया।

आपके लिए और..- पुरानी रंजिश में चाकुओं से बरपा था कहर, रोहित की...

कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के तत्वाधान में अध्यक्ष ओमप्रकाश पांडे के नेतृत्व व महामंत्री संजय सिंह बघेल के संचालन में सभी अधिवक्ता गण न्यायालय गेट पर जमा हुए तथा अमर्यादित टिप्पणी के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए एक सभा की सभा में सचिव विशेष प्रफुल्ल कमल के विरुद्ध निंदा का प्रस्ताव पारित करते हुए उक्त टिप्पणी को गंदी मानसिकता बतायाl सभी वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए न्यायिक कार्यों से विरत रहने का निर्णय लियाl .तत्पश्चात न्यायालय परिसर से एक प्रतीकात्मक पुतला लेकर नारेबाजी करते हुए अधिवक्ता गण सड़क पर न्यायालय के मुख्य द्वार के सामने इकट्ठा हुए और वहां आग लगाकर विरोध जाहिर कियाl वक्ताओं ने अपना विचार रखते हुए कहा कि अधिवक्ता कभी भी अराजक तत्व नहीं होता बल्कि वह समाज में फैले हुए अराजक तत्वों के विरुद्ध अपनी आवाज बुलंद करता है और गरीब और मजलूम ओं की लड़ाई लड़कर भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध लड़ाई लड़ता हैl

इस अवसर पर अधिवक्ता रविंद्र मणि,.राकेश तिवारी, .ओंकार नाथ पांडेय,बद्री नारायण दुबे,आनंद राय, अशोक राय,चंदेश्वर गोविंद राव,ज्ञान प्रकाश श्रीवास्तव , दिव्य प्रकाश मनोज पांडे, अंबरीश चौबे , हारून रशीद. दूधनाथ ,जयप्रकाश यादव ,सोहराब अली ,संजय मिश्रा ,अतुल चौबे ,अश्वनी शुक्ला, संजय सिंह ,अरविंद कुमार पाठक ,अरविंद द्विवेदी ,राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव ,रमेश मिश्रा,गोपाल पति त्रिपाठी, राजू यादव आदि अधिवक्ता गण मौजूद रहेl

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking