News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: टूरिस्ट बीजा पर भारत आया हुआ अफगानी नागरिक गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Aug 14, 2021  |  3:05 PM

1,337 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: टूरिस्ट बीजा पर भारत आया हुआ अफगानी नागरिक गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image
  • बीजा की अवधि समाप्त होने पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भारत में रह रहा था अफगानी

कुशीनगर।जनपद के कुबेरस्थान पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगीं है। टूरिस्ट बीजा पर भारत देश आया एक अफगानी नागरिक जो बीजा के अवधि खत्म होने पर फर्जी आधार कार्ड बनवाकर भारत देश में उतरप्रदेश के कुशीनगर जिला के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र में रह रहा था जिसको शनिवार को कुबेरस्थान पुलिस ने दबोच लिया।

आपके लिए और..- फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर ए0 पी0 सिंह के पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी सदर संदीप वर्मा के नेतृत्व में जनपद में अपराध एंव अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शनिवार को क्षेत्र भ्रमण के दौरान कुबेरस्थान पुलिस को जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति जो काफी दिनो से फकरुद्दीन अंसारी पुत्र उसमान अंसारी सा0 पिपरा जटामपुर टोला खुशी पट्टी थाना कुबेरस्थान जनपद कुशीनगर के घऱ पर रह रहा है ।जो यहा पर अपना आधार कार्ड बनवाना चाहता है। जो देखने मे इस देश का नही लग रहा है। इस सूचना पर थानाध्यक्ष कुबेरस्थान संजय कुमार वरिष्ठ उप निरीक्षक दीनानाथ यादव, हेड कांस्टेबल इजहार खान, हेड कांस्टेबल हृदयानंद सिंह पुलिस टीम द्वारा ग्राम पिपरा जटामपुर टोला खुशी पट्टी के पास से उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार किया। जो पुलिस के पूछताछ करने पर उसने अपना नाम अहमद समीर पुत्र अब्दुल सबूर सा0 नाहिए से देह मजागं काबुल अफगानिस्तान बताया तथा यह भी बताया कि सन् 2014 से मै अफगानिस्तान में काट मार आदि से तंग आकर छः माह के टूरिस्ट बीजा पर भारत आया, बीजा की अवधि समाप्त हो जाने के उपरान्त वीजा नियमो का उल्लंघन करते हुए वापस अपने देश नही जाकर भारत में रहने के लिये इधर- उधर लोगो से झूठ बोलकर, बहाना बनाकर भारत का नागरिक बनने के उद्देश्य से दिल्ली के पते पर आधार कार्ड बनवाया । तथा अब यहा पर भी अपना अपना आधार कार्ड बनवाने के चक्कर में था। जिसके आधार पर अभियुक्त उपरोक्त को गिरफ्तार कर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से एक अदद आधार कार्ड व पाँच अदद पासपोर्ट साईज के फोटो व एक अदद मोबाईल सेट ओप्पो (डार्क ग्रे रंग का ) बरामद हुआ है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!
फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का चल रहा था खेल, आरटीओ कार्यालय के पास ही खुली थी ‘जालसाजी की दुकान’!

कुशीनगर। आरटीओ कार्यालय के आसपास सक्रिय जालसाजों ने फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस बनाने का ऐसा…

समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी
समउर बाजार में पुलिस का ‘सिक्योरिटी शिकंजा’ त्योहारों पर चप्पे-चप्पे पर निगरानी

कुशीनगर । दीपावली एवं आगामी त्योहारों को सकुशल, शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking