News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: गांजा पीने के बाद दो दोस्तों ने मिलकर की थी दोस्त की हत्या, रमजान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

Sanjay Pandey

Reported By:

Jun 23, 2024  |  5:14 PM

51 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: गांजा पीने के बाद दो दोस्तों ने मिलकर की थी दोस्त की हत्या, रमजान हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा

खड्डा/कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के बंजारीपट्टी रेलवे अण्डरपास के समीप गन्ने के खेत में लखुआ बाजार टोला निवासी रमजान उम्र 22 वर्ष के हत्या का खुलासा रविवार को हो गया। सीओ उमेश चन्द्र भट्ट ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि गांजा पीने के बाद नशे में दो दोस्तों ने गाली गलौज के बाद युवक को गमछे से गला कसकर हत्या कर दी और मोबाइल को नहर में फेंक फरार हो गए। घटना में शामिल अरूण उर्फ अर्पण को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है।

आपके लिए और..- मां की डांट से घर छोड़ निकला 13 वर्षीय मासूम,...

रविवार को थाना के मीटिंग हाल में सीओ उमेश चन्द्र भट्ट ने पत्रकारों वार्ता में रमजान हत्याकांड की घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 19 जून को दूरभाष पर सूचना मिली कि गन्ने के खेत में एक युवक का शव पड़ा है। प्रभारी निरीक्षक खड्डा और पुलिस टीम ने शिनाख्त की कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजकर घटना के अनावरण में जुट गए। शव की शिनाख्त रमजान 22 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात पर मु.अ. संख्या 193/2024 धारा 302 दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। रविवार को घटना में शामिल अभियुक्त रमजान के दोस्त अरुण उर्फ अर्पण को गिरफ्तार किया गया। उसके द्वारा घटना के बावत बताया गया कि अरुण, दीपू जायसवाल तथा रमजान आपस में दोस्त थे। 18 जून की शाम करीब 8 बजे तीनों लोग रेलवे ट्रैक पर बैठकर गांजा पी रहे थे तभी मृतक रमजान ने अभियुक्त की मृतक मां को भद्दी भद्दी गालियां देने लगा जिससे इनके बीच हाथापाई होने लगी, वे सभी वहां से हटकर खेत की तरफ चले गए वहां जाने पुनः इन लोगों में गाली गलौज हुआ, इसके बाद गुस्से में अर्पण और दीपू ने रमजान को खूब मारा जिससे रमजान वहीं गिर गया और बड़बड़ाने लगा, गुस्से में आकर दीपू के गमछे से दोनों ने मिलकर रमजान का गला कसकर मार डाला और डरबश नहर के झाड़ियों में गमछा छुपाकर रमजान की मोबाइल नहर में फेंक फरार हो गए। घटना में प्रयुक्त एक अदद गमछा को बरामद किया गया।

गिरफ्तारी टीम में रहे शामिल

गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र कुमार, उप निरीक्षक शर्मा सिंह यादव, कांस्टेबल धीरज कुमार राव, विश्वजीत यादव एवं सिपाही उमेश यादव शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित
राष्ट्रीय यूथ कन्वेंशन में हाटा के कृष्णानन्द जायसवाल हुए सम्मानित, केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने किया सम्मानित

हाटा कुशीनगर । शुक्रवार को राजधानी लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय…

9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!
9 दिन बाद खुली कब्र, निकला शव… कुशीनगर में संदिग्ध मौत ने लिया नया मोड़, पोस्टमार्टम से खुलेगा राज!

कुशीनगर। जिले के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के जंगल पचरूखिया गांव में हुई एक संदिग्ध…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking