कसया/कुशीनगर । उत्तर प्रदेश के क़ृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने आज गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया का औचक निरिक्षण किया l
क़ृषि मंत्री श्री शाही ने स्वास्थ्य केंद्र के ओटी, डॉक्टर कक्ष,दवा स्टोर,इमरजेंसी वार्ड, महिला वार्ड आदि का निरिक्षण किया l निरिक्षण के दौरान क़ृषि मंत्री ने सभी वार्डो की साफ -सफाई व्यवस्था को देखा तथा भर्ती महिला मरीजों से पूछ -ताछ कर सरकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली l इस दौरान क़ृषि मंत्री ने स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ. मार्कण्डेय चतुर्वेदी से अस्पताल में समुचित व्यवस्था की जानकारी लिया तथा खामियों को दूर करने का निर्देशित किया l मंत्री श्री शाही ने कहा कि सरकार आम जन की सुविधाओं व स्वास्थ्य को लेकर हर प्रकार की व्यवस्था मुहैया करा रही है, इस में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी l सरकार द्वारा दी जा रही हर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिया जाय l सरकार बिना भेद -भाव किये हर व्यक्ति के लिये काम कर रही है l
इस दौरान डॉ. एस. के. सिंह, पूर्व विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी, ओमप्रकाश जयसवाल, कृष्ण कुमार जयसवाल, राकेश जयसवाल, प्रमील गुप्ता,शैलेन्द्र सिंह सहित स्वाथ्य केंद्र के समस्त डॉक्टर, कर्मचारी, भाजपा कार्यकर्ता आदि उपस्थित रहे l
हाटा (कुशीनगर): नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में ‘माई भारत’ (MY Bharat) पंजीकरण…
कुशीनगर। एटीएम से पैसा निकालने के दौरान अगर कोई अनजान व्यक्ति जरूरत से ज्यादा…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत स्थित ग्राम सभा बड़हरा बाबू में एक युवक को…
स्वतंत्रता दिवस व सावन को लेकर पुलिस सतर्क हाटा, कुशीनगर स्वतंत्रता दिवस और सावन…