कुशीनगर | जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा कुशीनगर एयरपोर्ट का निरीक्षण किया गया। इस क्रम में पुलिस अधीक्षक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/ एसडीएम कसया भी उनके साथ मौजूद थे। एयरपोर्ट पहुंचकर उन्होंने जलभराव की समस्या के बारे में पूछा जहां जहां जलभराव है वहां उन्होंने निरीक्षण भी किया तथा जलभराव की समस्या के समाधान की योजना के बारे में भी उन्होंने पूछताछ की। इस संदर्भ में एक बैठक भी आयोजित की गई ।
बैठक में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने मैप के माध्यम से जिलाधिकारी को पूरा डिटेल बताया ।रास्ते, बारिश के पानी , जल भराव तथा जल निकासी हेतु योजना के बारे में चर्चा हुई।
जिलाधिकारी ने इस संदर्भ में ब्लॉकेज तथा अतिक्रमण के बारे में भी जानकारी ली । पानी निकासी के संदर्भ में उन्होंने जल निगम , एयरपोर्ट अथॉरिटी , सिंचाई विभाग के अधिकारियों से सारी व्यवस्थाओं का जायजा लिया और कहा कोई भी समाधान स्थायी होना चाहिए। जिलाधिकारी ने तकनीकी पहलुओं की भी जानकारी ली। जल निकासी की समस्या के समाधान के क्रम में उन्होंने पूछा कि क्या जल निकासी से आसपास के खेतों में पानी की समस्या या बाढ़ की समस्या तो नहीं आएगी। उन्होंने इस संदर्भ में एक कमेटी के गठन का निर्देश दिया जिसमें पीडब्ल्यूडी, बाढ़ खण्ड, राजस्व विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम तथा एयरपोर्ट प्राधिकरण के द्वारा नामित कोई इंजीनियर शामिल होंगे और उस कमेटी को 1 सप्ताह के अंदर रिपोर्ट बनाकर पेश करने को कहा गया । इसके बाद जिलाधिकारी ने जलजमाव की समस्या का स्थलीय निरीक्षण करके देखा तथा इस संदर्भ में विवादित समस्याओं के समाधान हेतु भी चर्चा की
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री सचिंद्र पटेल, जॉइंट मजिस्ट्रेट /कसया एसडीएम पूर्ण बोरा, जल निगम के अधिकारी, सिंचाई विभाग के अधिकारी व एयरपोर्ट प्राधिकरण के अधिकारी इत्यादि मौजूद रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…