कसया/कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की (व्यवसायिक शिक्षा व कौशल विकास विभाग) आयोजित परीक्षा में अजित कुमार सिंह ने सफलता प्राप्त कर आद्यौगिक प्रशिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य/सहायक निदेशक पद पर चयनित होकर क्षेत्र सहित जनपद का नाम रोशन किया है।
नगरपालिका परिषद कुशीनगर के महन्थ अवैद्यनाथ नगर (सिसवा – महन्थ) निवासी गोरख सिंह व श्रीमती उर्मिला देवी के मझले पुत्र अजित कुमार सिंह शुरू से मेघावी रहे हैं। उनकी प्राथमिक शिक्षा नगर के नव जीवन मिशन स्कूल, मेकैनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक यूपीटीयू (राज कुमार गोयल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी) व प्रोडक्शन इंजीनियरिंग में परास्नातक मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इलाहाबाद से किया है। अजित वतर्मान में इंवेर्टिस विश्वविद्यालय बरेली में असिस्टेंस प्रोफेसर के पद पर कर्यरत हैं। अजित ने बताया कि वर्ष में 2021 में लिखित परीक्षा हुई थी। जिसका साक्षात्कार 29 अगस्त 2022 को हुआ है। बताया कि सफलता के पीछे मेरे दिवंगत दादा राम नयन सिंह, माता – पिता का आशिर्बाद व मित्रों का सहयोग रहा है।
सतत अध्ययन व कड़ी मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अजित की सफलता पर रामप्रीत सिंह, भाई अमित, अनिल, अमरजीत सिंह, गेंदा सिंह, गोबर्द्धन प्रसाद गोंड़, महेश प्रसाद आदि ने खुशी व्यक्त किया है।
कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…
कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…
हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…
कुशीनगर। तमकुहीराज थाना क्षेत्र के उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आगामी…