News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पहले प्रयास में अंशु के एमसीआई परीक्षा में ऑल इंडिया 10वां रैंक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 7, 2023  |  4:42 PM

10,527 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पहले प्रयास में अंशु के एमसीआई परीक्षा में ऑल इंडिया 10वां रैंक

तुर्कपट्टी/कुशीनगर (सुनील नीलम)। क्षेत्र के किशुनदेवपट्टी निवासी अंशु शुक्ला ने एमसीआई 2022 की परीक्षा पहले ही प्रयास में उतीर्ण कर ऑल इंडिया 10वां रैंक हासिल किया हैं जिससे क्षेत्र सहित समूचा जिला गौरवांवित है।बेटी की इस कामयाबी पर परिजनों को भी फक्र है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

अंशु के पिता पूर्व सैनिक अरविंद शुक्ला गोरखपुर फर्टीलाइजर में कार्यरत हैं।माता शीला शुक्ला लखनऊ में रहकर बेटा और बेटी की शिक्षा में मार्गदर्शन देती हैं।अंशु ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता और माता को दिया।अंशु ने बताया कि मेरे लिए सबसे बड़े आइडल मेरे पिता हैं जिन्होंने सेना में अपनी सेवा से सेवानिवृत्ति के उपरांत ढलते उम्र में भी शुगर मिल और रेलवे में सेवा दिया।गत वर्ष फर्टीलाइजर के शुरुआत के साथ इनकी पोस्टिंग हिंदुस्तान उर्वरक रसायन लिमिटेड गोरखपुर फर्टीलाइजर में हो गई।अरविंद खुद पूरे जिला के लिए प्रेरणास्रोत हैं।अंशु ने मेडिकल में एमबीबीएस की अहर्ता को चाइना के बेहुआ मेडिकल कॉलेज से किया और पुनः पहले प्रयास में ही एमसीआई (मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया स्क्रीनिंग टेस्ट)परीक्षा पास कर ली जबकि यह परीक्षा पहले प्रयास में उत्तीर्ण करना अभ्यर्थियों के लिए कठीन होता है।अंशु शुक्ला ने बताया कि दिल्ली एम्स में इंटर्नशिप करने का प्रयास है।

अंशु के पिता अरविंद बताते हैं कि अंशु शुरू से ही होनहार थीं जिसके कारण उसका दाखिला वर्ष 2017 चाइना में करा दिया।बेटी के इस उपलब्धि से हर तरफ से बधाई संदेश से मन भावों से भर जा रहा हैं। इस अवसर पर भाई अमन शुक्ला,अमृता शुक्ला,रजनीकांत शुक्ला, बड़े पापा लल्लन शुक्ला, रूपेश पांडेय आदि ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking