News Addaa WhatsApp Group Join करें

सेवरही: खेत में खाद डालने गया किसान लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 7, 2023  |  4:45 PM

807 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सेवरही: खेत में खाद डालने गया किसान लापता, गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज

सेवरही/कुशीनगर (सुनील नीलम)। स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मठिया भोकरिया गांव निवासी एक 45 वर्षीय किसान अपने खेत में खाद छिटने गया लेकिन देरशाम तक घर वापस नहीं लौटा। जब उसकी तलाश शुरु हुई तो उसकी सायकिल और बाल्टी थोड़ी दूर मिली लेकिन किसान का पता नहीं चल सका। किसी अनहोनी की आशंका से ग्रसित परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर गायब किसान की तलाश में जुट गई है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

उक्त गांव निवासी महिला भागमनी देवी ने मंगलवार को सेवरही पुलिस को सौंपे तहरीर में गुहार लगाई है कि उसके पति जो संविदा पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुदही में एबीडी के पद पर कार्य करते थे वे सोमवार को दिन में दो बजे खेत में यूरिया छिटने गए थे। देरशाम तक वापस नहीं आए तो उनकी तलाश शुरु हुई तो खेत से थोड़ी दूरी पर उनकी साइकिल, बाल्टी व खाद की बोरी मिली। अपने हर नात रिश्तेदारी, दोस्त मित्र व सभी जगहों पर तलाश की लेकिन पता नहीं चल सकी। भागमनी देवी ने अनहोनी की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर सौंप पति का पता लगाने की मांग की।

थानाध्यक्ष संजय कुमार ने न्यूज अड्डा को बताया कि मामला संज्ञान में है, गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तलाश की जा रही है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking