कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति कुशीनगर जिला इकाई ने संबोधित पत्रक उनके मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी को सौंपकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग की।
संगठन के जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा व तहसील अध्यक्ष कसया सुधाकर उपाध्याय के नेतृत्व में फाजिलनगर स्थित एक मैरेज हाल में सौंपे पत्रक लिखा है कि पत्रकार देश व समाज की सेवा में लगे हुए हैं। इनमें अधिकतर पत्रकार बिना वेतन व सबिधा के अपनी कलम के माध्यम से निरन्तर सेवा करते आ रहे हैं। आये दिन देश व प्रदेश में आए दिन पत्रकार उत्पीड़न की घटनाएं हो रही हैं। जो काफी चिंतनीय है। पत्रकार समाज अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है, विडंबना है कि पत्रकारों की सुरक्षा के लिए कोई कानून नहीं है। पत्रकार बंधुओं को आज के बदलते दौर में पत्रकार सुरक्षा कानून निहायत जरूरी व न्याय संगत है। हमें पूर्ण आशा व विश्वास है कि आप परम श्रद्धेय, गुरु गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर व प्रदेश के लोकप्रिय मुखिया व मुख्यमंत्री जी व सरकार द्वारा पत्रकार समाज की सुरक्षा के लिए पहल किये जायेंगे और हम पत्रकारों की सुरक्षा हेतु बिल लाकर पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाय। इसी के साथ एबीपीएसएस ने जनपद में प्रेस क्लब की मांग की। मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार श्री त्रिपाठी ने पत्रकारों को आश्वासन दिया कि पत्रकार हित को लेकर आपकी मांग को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे।
ज्ञापन देने वालों में जिलामहामंत्री आद्या सिंह, कसया तहसील मंत्री अशोक दत्त पाण्डेय, वरिष्ठ पत्रकार कुंदन मिश्रा, उपाध्यक्ष आशुतोष श्रीवास्तव, सचिव पप्पू राजभर, पवन कुमार शर्मा, रजनीश शुक्ला, मनोज तिवारी आदि मौजूद रहे l
हाटा कुशीनगर। देवरिया देहात वार्ड नंबर-7 महाराणा प्रताप नगर निवासी करीब 24 वर्षीय अखिलेश…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान…
खड्डा , कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे…
कुशीनगर । आयुक्त, खाद्य तथा रसद विभाग, उ0प्र0, लखनऊ के पत्र दिनांक 05.08.2026 द्वारा…