News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्रामप्रधान औऱ सचिवपर विकाश कार्यो में गड़बड़ी के साथ धन में बंदरबाट का आरोप

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 7, 2021  |  8:01 PM

1,085 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्रामप्रधान औऱ सचिवपर विकाश कार्यो में गड़बड़ी के साथ धन में बंदरबाट का आरोप
  • एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट तलब करने का हुआ आदेश

पिपरा बाजार/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । विकासखंड विशुनपुरा के ग्रामपंचायत नरचोचवा में ग्रामप्रधान व सचिव द्वारा कराए गए विकास कार्यो में गड़बड़ी व धन के बंदरबांट का आरोप लगाते हुए ग्रामवासी शैलेश तिवारी व अन्य की शिकायत पर जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा नामित जांच अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी की जांच तय समय सीमा के काफी दिन बीतने के बाद अब तक जिला विकास अधिकारी को नहीं मिल सकी है जबकि देरी से खफा शिकायतकर्ता द्वारा हाई कोर्ट में इस संबंध में योजित रिट याचिका में मिली मोहलत भी बीत चुकी है।थकहार मुख्य विकास अधिकारी ने पुनः पत्र भेज एक सप्ताह के अंदर जांच रिपोर्ट तलब किया है।

आपके लिए और..- कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ...

उक्त गांव निवासी शैलेश तिवारी व अन्य ग्रामीणों ने बीते वर्ष अक्टूबर माह में ग्रामप्रधान व सचिव द्वारा मिलीभगत कर शौचालय आवास निर्माण व अन्य विकास कार्यो में धांधली कर धन का बंदरबांट किये जाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी कुशीनगर से शिकायत कर कार्यवाही की मांग की थी जिस पर जिला उद्यान अधिकारी को जांच अधिकारी नामित कर रिपोर्ट एक पखवाड़े में मांगी गई थी जिसका समय सीमा बीतने पर कई बार रिमाइंडर हुआ परंतु जांच उपलब्ध न होने की सूरत में शिकायतकर्ताओं ने हाईकोर्ट इलाहाबाद में रिट योजित कर दी जिसके द्वारा दी गई 3 महीने की समय सीमा भी कब की बीत चुकी परंतु जांच आख्या नही मिल सकी ऐसी दशा में मुख्य विकास अधिकारी ने एक बार पुनः जांच अधिकारी को पत्र दे समय से जांच आख्या उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।इस संबंध में सी डी ओ अनुज मालिक ने बताया कि जिला उद्यान अधिकारी से सप्ताह भीतर जांच रिपोर्ट लेकर माननीय उच्च न्यायालय को उपलब्ध कराया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking