News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, जाच में जुटी पुलिस

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 15, 2021  |  10:41 PM

914 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, जाच में जुटी पुलिस WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता व उसकी मां ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। किशोरी ने दस सितम्बर की रात चार लोगों पर बलात्कार करने की भी बात कही है। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बुधवार को किशोरी के साथ उसकी मां ने थाने में तहरीर देकर एक दुसरे गांव के रहने वाले एक युवक पर लड़की को बहला- फुसलाकर बलात्कार करने का आरोप लगाया है। वतौर लड़की ने बताया कि दस सितम्बर को वह गणेश पूजन में गई थी। वहीं उसे नींद आ गई, रात दो बजे वह जगी और घर जाने के लिए आगे बढ़ी कि पाण्डाल से निकलकर चार युवक आये और उसे पीछे से पकड़कर सरेह में लेते गये और बारी-बारी से तीन युवकों ने बलात्कार किया और वीडियो भी बनाया। तबतक दुसरे गांव का रहने वाला एक युवक बाइक लेकर पहुंच गया, यह देख युवक फरार हो गये। इसके बाद उक्त युवक ने बहला- फुसलाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार किया। सुबह किशोरी घर पहुंची। मंगलवार को उक्त बाइक वाला युवक पहुंचा और किशोरी को सरेह की ओर ले गया और मुंह काला किया। नपरिजनों ने युवक को पकड़ पीआरबी को सूचना देकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया। हनुमानगंज पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking