पडरौना/कुशीनगर । जनपद के पडरौना शहर से सटे ग्राम भटवलिया निवासी कमला प्रसाद सिंह के छोटे पुत्र अम्बेश कुमार सिंह ने नेशनल हाइड्रो पावर कारपोरेशन में ट्रेनी इंजीनियर के पद पर चयनित हो कर अपने क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है, ट्रेनी इंजीनियर के पद पर चयन होने पर उनके क्षेत्र में खुशी का माहौल है।बताते चले कि अम्बेश कुमार सिंह ने इंजीनियरिंग की गेट परीक्षा में ऑल ओवर इंडिया 116 रैंक प्राप्त किये थे, तभी से उनके पास कई राष्ट्रीय बहुराष्ट्रीय कंपनी के आफर आ रहे थे,मौजूदा समय मे उनकी पोस्टिंग नेशनल हाइड्रो पावर कारपोरेशन सिक्किम में 18 लाख के पैकेज पे हुई है।
उनके इस सफलता पर माता पिता,और परिवार के साथ लोगो की शुभकामनाएं और बधाई संदेश मिल रहे है,जिसके माध्यम से बच्चों क़ो कुछ संदेश महनत का फल मीठा होता है हिम्मत कभी नही हारना चाहिए कभी तो मंजिल मिलेगी ।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…