कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। नगरपालिका कुशीनगर क्षेत्र के वार्ड नम्बर 18 श्यामा प्रसाद मुखर्जी नगर मथौली मोड़ सपहा मुख्य मार्ग के दक्षिण एक मकान में एक बुजर्ग व एक भैंस मृत पाए गए। दोनों की मौत विद्युत स्पर्शाघात से बतायी जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार वार्ड वासी डुग्गी चौहान (65 वर्ष) बीते सोमवार की रात में भोजन कर अपने सपहा मुख्य मार्ग के मकान पर सोने के लिए चले गए। जहां उनकी भैस भी बांधी जाती थी। आज मंगलवार की सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो मौके पर भारी भीड़ लग गयी। लोगों ने देखा कि डुग्गी व भैंस दोनों जमींन पर पड़े हैं। आवाज देने पर भी डुग्गी की ओर से कोई जबाब नहीं मिला तो घर मे कोहराम मच गया और परिजन रोने बिलखने लगे। घटना को लेकर लोग अनुमान लगा रहे थे कि हो न हो कहीं मकान के शटर में करंट आया होगा। जिससे यह घटना घटी है। चर्चा के मुताबिक बिजली का तार कटा हुआ और शटर से चिपका हुआ भी था। जिसे लोगों द्वारा हटवा दिया गया। बाद में ग्रामीणों के सहयोग से मृतक का अंतिम संस्कार परिजनों ने कर दिया।
हाटा कुशीनगर ,राष्ट्रीय पर्व और सावन माह को दृष्टिगत रखते हुए नगर में सुरक्षा…
कुशीनगर। सोशल मीडिया के दौर में इंस्टाग्राम पर शुरू हुई दोस्ती कब प्यार में…
सेवरही/कुशीनगर। ग्राम सभा सुमही संग्राम स्थित जच्चा-बच्चा केंद्र की बदहाल स्थिति अब ग्रामीणों के…
कुशीनगर। बालू और गिट्टी के कारोबार में एकरूपता, पारदर्शिता और वाहन स्वामियों व सप्लायरों…