News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे एक आवश्यक बैठक की गयी आहूत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 7, 2022  |  8:56 PM

807 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे एक आवश्यक बैठक की गयी आहूत

कुशीनगर। जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में एक आवश्यक बैठक आहूत की गई । बैठक का संबंध चुनावी तैयारियों को लेकर था। उक्त बैठक में जिलाधिकारी ने उपस्थित सभी नोडल अधिकारियों, उप जिला अधिकारी गण, रिटर्निंग ऑफिसर तथा चुनाव कार्य में लगे सभी प्रभारी एवं अधिकारी गणों को यह निर्देश दिया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन पर तत्काल कार्यवाही की जाए, अपने अपने कार्यों के प्रति सभी अधिकारी गण तत्परता दिखाएं, निर्वाचन 2022 को सकुशल, शांतिपूर्ण तथा निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराए जाने हेतु सभी आवश्यक कदम उठाये जाए तथा निर्वाचन आयोग के समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों का आवश्यक रूप से पालन किया जाए। किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए अन्यथा कार्यवाही की जाएगी।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, संयुक्त मजिस्ट्रेट पूर्ण बोरा, सभी उप जिलाधिकारी गण, संबंधित सभी नोडल अधिकारी व प्रभारीगण आदि मौजूद थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking