News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर : 28 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ एक अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 28, 2023  |  7:51 PM

841 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर : 28 राशि गोवंशीय पशुओं के साथ एक अन्तर्जनपदीय पशु तस्कर गिरफ्तार WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । राष्ट्रीय राज मार्ग के रास्ते बिहार वाया बंगाल को ले जाए जा रहे बेजुबान गो वंश को तस्करो के हाथ से मुक्त कराने में उस समय तमकुहीराज पुलिस कामयाब हुई है,जब पशु तस्कर कंटेनर ट्रक से उसे कुछ ही समय में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले ही थे।

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक कुशीनगर रितेश कुमार सिंह के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा के नेतृत्व में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय,वरिष्ठ उप निरीक्षक रामबदन चौहान,हेड कांस्टेबल नरेंद्र कुमार,आरक्षी सचिन विश्वकर्मा,आरक्षी राजीव चौधरी के साथ हाईवे पर शांति सुरक्षा गस्त पर निकले थे की थाना क्षेत्र के टडवा मोड़ एन0एच0-28 हाई-वे के पास पुलिस टीम को देखकर एक कन्टेनर वाहन सं0 RJ 02 GA-5799 बड़ी तेजी के साथ अपनी गाड़ी मुड़ाने की कोशिश किया,फिर पुलिस टीम को कुछ संदेह हुआ तो टीम ने उसका पीछा किया,जिसमे तस्करी कर ले जायी जा रही 28 राशि गोवंशीय पशुओं की बरामदगी की गयी तथा मौके से एक पशु तस्कर शहाबू पुत्र कालू ग्राम नीरपड़ा थाना दोघट जिला बागपत उ0प्र0 को दबोच लिया गया।
बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

बोले प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज :

इस संवाददाता के प्रश्न के उतर में प्रभारी निरीक्षक तमकुहीराज नीरज कुमार राय ने बताया कि एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी बरामदगी है। इस सप्ताह के शुरू में ही मेरी टीम द्वारा तमकुहीराज ओवर ब्रिज पर पिछले सप्ताह इकीस तारीख को गाड़े बंदी कर एक कंटेनर ट्रक से ही तीस राशि गो वंश को तस्करो के चंगुल से मुक्त कराते हुए तीन पशु तस्करों को दबोचा गया था। आगे भी पशु तस्करी के विरुद्ध मेरी टीम द्वारा अभियान जारी रहेगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking