News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: मारपीट मे घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत…ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम किया

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Aug 29, 2023  |  7:39 PM

172 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: मारपीट मे घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत…ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख जाम किया WhatsApp
  • पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार

हाटा/कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव करज निवासी दूधनाथ यादव 63 वर्ष की मृत्यु मंगलवार की शाम गोरखपुर मेडिकल कॉलेज मे इलाज के दौरान हो गई । वह रविवार की शाम मारपीट से घायल हो गए थे।

आपके लिए और..- तमकुहीराज सर्किल में दुर्गा पूजा का तैयारी, 322 प्रतिमाएं और...

परिजनों का आरोप है कि घटना के दिन ही पड़ोसी गांव मठिया निवासी कुछ लोगों पर मार मारने पीटने व रुपए छीन लेने का शिकायती पत्र दिया गया था। लेकिन पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज नही किया। मंगलवार शाम पाच बजे परिजन शव लेकर गाव जा रहे थे,जहा गाव के पास हाटा देवरिया मार्ग पर करज मोड़ के पास शव को सड़क पर रखकर पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे। घटना की सूचना पर प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार व अन्य पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दे रहे हैं अभी भी धरना जारी है।मृतक दूधनाथ के तीन पुत्र हरेन्द्र, पप्पू व मिंटू हैं। घटना के बाद जहां 7.30बजे तक मृतक के परिजन तहरीर नहीं दिए थे वही आरोपित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। घटनाक्रम के बारे में प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी जिस पर दोनो पक्ष आपस में सुलह कर लिए थे,इधर इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है जिसका पीएम रिपोर्ट आने पर घटना से पर्दा उठ जाएगा।इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

समाचार लिखे जाने तक जहां पुलिस को तहरीर नही मिला था वही हाटा देवरिया मार्ग जाम है मौके पर पुलिस बल मौजूद होकर स्थित पर नजर बनाए हुए हैं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन
इफको द्वारा क्षेत्र दिवस एवं किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

मथौली बाजार कुशीनगर,विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा अथरहा में इसको द्वारा रिफॉर्म उत्सव…

महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 
महिलाओं एवं बालिकाओं को दी गई सुरक्षा की जानकारी 

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट में अन्तर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking