News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर 31अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 29, 2023  |  7:34 PM

83 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर 31अगस्त को स्थानीय अवकाश घोषित

कुशीनगर । जनपद न्यायाधीश अशोक कुमार सिंह एच.जे.एस. ने बताया कि जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पडरौना द्वारा प्रस्ताव दिनांकित 24.08.2023 प्रस्तुत किया गया है कि रक्षाबंधन का त्यौहार अत्यन्त महत्वपूर्ण पर्व है। रक्षाबंधन के दिन न्यायालय खुले रहने से अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की उपस्थिति में कठिनाई होगी।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

ऐसी स्थिति में रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में दिनांक 31.08.2023 को अवकाश घोषित कर उसके स्थान पर माह सितम्बर, 2023 के चतुर्थ शनिवार दिनांक 23.09.2023 को कार्यदिवस घोषित किया जाना आवश्यक है।जनपद सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन, कुशीनगर स्थान पडरौना के उपरोक्त प्रस्ताव दिनांकित 24.08.2023 के परिप्रेक्ष्य में जनपद न्यायालय मुख्यालय कुशीनगर स्थान पडरौना एवं बाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में दिनांक 31.08.2023 को स्थानीय अवकाश घोषित करने और इसके स्थान पर दिनांक 23.09.2023 चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य हेतु न्यायालय खोलने की घोषणा करने के बाबत जिला मजिस्ट्रेट, कुशीनगर की सहमति हेतु पत्र संख्या 659 / प्रथम / कुशीनगर स्थान पड़रौना / दिनांकित / अगस्त 25, 2023 बार एसोसिएशन के उपरोक्त प्रस्ताव की प्रति के साथ प्रेषित की गयी, जिस पर प्रभारी जिलाधिकारी, कुशीनगर द्वारा प्रेषित पत्र संख्या 2527 / न्याय सहा०-2023 दिनांकित 25 अगस्त 2023 द्वारा अपनी सहमति प्रदान की गयी है।

उपरोक्त को दृष्टिगत रखते हुए जनपद न्यायालय मुख्यालय कुशीनगर स्थान पडरौना एवं बाह्य न्यायालय कसया, कुशीनगर में रक्षाबंधन त्यौहार के उपलक्ष्य में दिनांक 31.08.2023 को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है और इसके स्थान पर दिनांक 23.09.2023 चतुर्थ शनिवार को न्यायिक कार्य हेतु न्यायालय खोलने की घोषणा की जाती है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking