News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दुर्घटना में मृत बालक का शव न आने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, प्रशाशन ने सूझ-बूझ से जाम हटवाया

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 17, 2021  |  8:02 PM

1,255 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दुर्घटना में मृत बालक का शव न आने से नाराज ग्रामीणों ने किया सड़क जाम, प्रशाशन ने सूझ-बूझ से जाम हटवाया WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नगरपंचायत छितौनी के बुलहवा के मस्जिदिया टोला निवासी राजेश भारती के लड़के प्रिंस 8 वर्ष की गुरुवार को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो जाने व दोपहर तक शव न आने से नाराज परिजनों सहित ग्रामीणों ने दूसरे दिन भी गांव के समीप मांगो को लेकर सड़क जाम कर दिया। विधायक, एसडीएमव सीओ के आश्वासन पर लगभग आधे घण्टे बाद जाम समाप्त हुआ।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बताते चलें कि गुरुवार को मस्जिदिया टोले के समीप नेबुआ- पनियहवा मार्ग पर गाड़ी से ठोकर लग जाने से प्रिंस गम्भीर रुप से घायल हो गया था जिसे तुर्कहा अस्पताल के चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेज मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई थी घटना बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने गुरुवार को सड़क जाम कर दिया था जिसे एसडीएम अरविंद कुमार व सीओ शिवाजी सिंह ने समझा- बुझाकर धरना समाप्त कराया। शुक्रवार को एक बार फिर परिजन व ग्रामीणों ने गांव के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर पीएम हाउस से किशोर का शव मंगाने, मृतक आश्रित को नौकरी व आवास की मांग करने लगे। सूचना पर पहुंचे विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, एसडीएम अरविंद कुमार व सीओ शिवाजी सिंह ने परिजनों को उनकी मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर धरनारत लोगों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान एस एच ओ पंकज गुप्ता पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking