News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कोहरगड्डी शिवमन्दिर में मिला पशु का मांस, जनता में आक्रोश

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 27, 2021  |  8:04 PM

1,711 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कोहरगड्डी शिवमन्दिर में मिला पशु का मांस, जनता में आक्रोश

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) । खड्डा थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव स्थित शिव मंदिर परिसर में प्रतिबंधित पशु का मांस का लोथड़ा शुक्रवार को फेंका हुआ देखकर सनसनी फैल गई। इसको लेकर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची खड्डा पुलिस ने लोगों को समझा- बुझाकर शान्त कराया। पुलिस ने अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश...

थाना क्षेत्र के कोहरगड्डी गांव में सुबह मंदिर के पुजारी विश्वनाथदास सो कर उठे तो देखा कि मंदिर परिसर में प्रतिबंधित पशु का मांस फेंका गया है। पुजारी ने इसकी जानकारी कोहरगड्डी निवासी संजय गुप्ता व हिन्दू युवा वाहिनी के तहसील प्रभारी अशोक सिंह को दी। अशोक सिंह मंदिर पहुंच तत्काल खड्डा पुलिस को इसकी सूचना दी। बाद में धीरे- धीरे गांव के तमाम लोगों की भीड़ इक्कठी हो गई। मंदिर परिसर में मांस देखकर ग्रामीणों में आक्रोश का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने बताया कि साल में एक बार असामाजिक तत्वों द्वारा विद्वेष फैलाया जाता है।पिछले साल कालीमंदिर परिसर में तो 5 महिने पूर्व लोचन चौहान के दरवाजे पर मांस फेंका गया था। सूचना पर तत्काल एस. आई पीके सिंह, दीवान जंत्री यादव मय फोर्स गांव में पहुंचकर लोगों को शान्त कराया। मांस को पशु चिकित्सक के पास रिपोर्ट के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध धार्मिक स्थल को अपवित्र करने सहित धर्म विशेष की धार्मिक भावना को आहत करने आदि धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। खड्डा के प्रभारी निरीक्षक आर.के. यादव ने बताया कि असामाजिक तत्वों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम अराजकत्वों के धरपकड़ को लगाया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे
अनियमित विद्युत कटौती से जनता परेशान, जिम्मेदारों के फोन भी नहीं उठे

हाटा। कुशीनगर के 33 केवीए हाटा हाइडिल से जुड़े 11 केवीए पड़री फीडर की…

आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 
आयुष्मान भव साप्ताहिक मेले का एसआरएम टीम ने लिया जायजा 

बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा में स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची…

बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर
बहादुरपुर बॉर्डर पर आरक्षी को ट्रक से रौंदने की कोशिश का मामला—चार नामजद में दो दबोचे गए, चालक समेत दो अभी पुलिस की पकड़ से दूर

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर पुलिस चौकी पर तैनात आरक्षी विजेंद्र मणि त्रिपाठी…

एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश
एसआरएम टीम ने खड्डा सीएचसी का किया निरीक्षण, ओपीडी, लेबर रूम, लैब सहित व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

खड्डा, कुशीनगर के खड्डा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहां और उसके अंतर्गत आने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking