News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: देवता देवी महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 14, 2023  |  6:02 PM

1,016 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: देवता देवी महिला महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • विदाई कार्यक्रम में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया

कुशीनगर। अहिरौली बाघौचघाट स्थित देवता देवी महिला महाविद्यालय में विद्यार्थियों का विदाई समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्राओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति‍ दी। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के जूनियर छात्राओं ने अपने सीनियर छात्राओं के माथे पर रोली तिलक लगाकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें विदाई दी। कार्यक्रम में महाविद्यालय प्राचार्य की ओर से महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए हिंदी के पूर्व विभागाध्यक्ष डा ब्रजभूषण मणि त्रिपाठी ने कहा कि विदाई एक सतत प्रक्रिया है जो आगे बढ़ने के लिए किया जाता है। परिवर्तन संसार का नियम है लेकिन यह सोचना जरूरी है कि हम उस परिवर्तन में पतन की ओर जाते हैं या उस परिवर्तन का लाभ लेकर उत्थान की ओर जाते हैं। आगे उन्होंने वेद उपनिषद का दृष्टांत प्रस्तुत करते हुए छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना किए। नारायणपुर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामाश्रय प्रसाद ने कहा कि यहां से विदा ले रही छात्राएं वह आगे चलकर इस महाविद्यालय का नाम रोशन करें। कार्यक्रम को हरदत पाण्डेय, मंजूर हसन, बसंत लाल, जोखन शास्त्री, रमाशंकर सिंह, रामप्रताप सिंह, कमलेश मिश्रा, ताहा वारसी, हमीद वारसी आदि ने संबोधित किया। इस दौरान शिल्पी बरनवाल, सलोनी जायसवाल, शालू रावत, बेबी गौड़, निशु, गूंजा ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। तथा ममता, हसीना, सुमन निषाद और उनकी सहेलियों ने दहेज पर एकाकी प्रस्तुत कर सबको रुलाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जोखन शास्त्री व संचालन गणेश मिश्रा ने किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डा आशुतोष कुमार ने सभी आगंतुको का स्वागत किया तथा प्रबंधक नीलेश्वर राय ने अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान महाविद्यालय के संरक्षक ईश्वर देव सिंह, डा साकिर अली, डा बी आर ठाकुर, दिनेश सिंह, रामप्रीत कुशवाहा, दुर्गेश कुमार, विजय राव, सोचिंद्र कुशवाहा, रेनू राय, मुकेश राय, सतेंद्र राय, आशुतोष कुशवाहा, बास देव सहित महाविद्यालय के स्टाप व छात्राएं मौजूद रहीं।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!
₹30 हजार की रिश्वत लेते मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी गिरफ्तार, विजिलेंस ने रंगेहाथ दबोचा!

कुशीनगर। सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगने के आरोप में…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking