News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खेलो इण्डिया खेल योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों का आवेदन 20 अप्रैल 2 बजे तक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 2, 2022  |  6:08 PM

549 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खेलो इण्डिया खेल योजना अंतर्गत प्रशिक्षण हेतु प्रशिक्षकों का आवेदन 20 अप्रैल 2 बजे तक

कुशीनगर। क्रीड़ा अधिकारी रवि कुमार निषाद ने बताया कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश के संयुक्त समन्वय से आयोजित भारतीय खेल प्राधिकरण द्वारा खेलो इंडिया खेल योजना अंतर्गत जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम रवींद्र नगर धूस कुशीनगर में खेलो इंडिया खेल प्रशिक्षण केंद्र के अंतर्गत बॉक्सिंग (बालक /बालिका) प्रशिक्षण केंद्र संचालित करने की अनुमति प्रदान की गई है। उक्त प्रशिक्षण हेतु अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षक तैनात किए जाने हैं। जिसके लिए पूर्ण बायोडाटा सहित आवेदन पत्र दिनांक 20 अप्रैल 2022 को अपराहन 2:00 बजे तक पंजीकृत डाक से आमंत्रित किया जाता है।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

उक्त पद हेतु अर्हता इस प्रकार हैं
1.किसी भी मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व या
2.किसी भी मान्यता प्राप्त सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो अथवा खेलो इंडिया गेम्स में पदक प्राप्त किया हो या
3.किसी भी अखिल भारतीय विश्वविद्यालय स्तर की प्रतियोगिता में पदक प्राप्त किया हो या
4.किसी भी मान्यता प्राप्त सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में राज्य की ओर से प्रतिनिधित्व किया हो अथवा खेलो इंडिया गेम्स में प्रतिभाग किया हो।

इसके अतिरिक्त आवेदन कर्ता की अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए, मानदेय प्रशिक्षकों का चयन खेलो इंडिया द्वारा गठित चयन समिति द्वारा शैक्षिक, खेल अर्हता एवं साक्षात्कार/ मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

उन्होनें बताया कि साक्षात्कार में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को किसी प्रकार का कोई व्यय इस कार्यालय द्वारा देय नहीं होगा तथा चयनित मानदेय प्रशिक्षक को उपस्थिति के आधार पर ₹25000 प्रतिमाह का भुगतान किया जाएगा। क्रीड़ा अधिकारी ने यह भी बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन पत्र समस्त प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 20 अप्रैल 2022 तक केवल पंजीकृत डाक से जिला खेल कार्यालय स्पोर्ट्स स्टेडियम रवींद्र नगर धूस कुशीनगर में भेज सकते हैं। उक्त तिथि एवं समय के उपरांत कोई आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking