News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: ग्रामीण अंचल के बेरोजगार विभिन्न ट्रेडों में कौशल सुधार प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 29, 2022  |  6:05 PM

959 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: ग्रामीण अंचल के बेरोजगार विभिन्न ट्रेडों में कौशल सुधार प्रशिक्षण हेतु करें आवेदन
  • 10 मई 2022 तक जिला ग्रामोद्योग कार्यालय कुशीनगर में जमा करें आवेदन
  • जनपद के 150 बेरोजगारों का होगा नि:शुल्क प्रशिक्षण

कुशीनगर । जिला ग्रामोद्योग अधिकारी ए0 के0 पाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा ग्रामीण अंचल के बेरोजगार के लिए विभिन्न ट्रेडो में कौशल सुधार प्रशिक्षण मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र खजनी गोरखपुर के माध्यम से नि:शुल्क प्रशिक्षण कराया जाना है, जिसके लिए 10 मई तक आवेदन किया जा सकता है। जनपद को कुल 150

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

बेरोजगारों को प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य है, जिसमें 125 अनुसूचित जाति तथा 25 सामान्य, पिछड़े, अल्पसंख्यक वर्ग के प्रशिक्षणार्थी होंगे।

उन्होंने बताया कि स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करने के उद्देश्य से उक्त प्रशिक्षण योजना संचालित है जिसमें प्रशिक्षणार्थी को प्रशिक्षण के समय चाय, नाश्ता, भोजन नि:शुल्क प्रदान किया जाएगा। इच्छुक लाभार्थी अपना आवेदन 10 मई तक कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी, नरकटिया बुजुर्ग सपहा रोड, नवल अकैडमी के ठीक सामने कसया जनपद कुशीनगर से प्राप्त कर आधार, पैन, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, फोटो, बैंक पासबुक, के साथ समय से जमा कर सकते हैं। प्रति बैच 25 प्रशिक्षणार्थी का 15 दिवसीय प्रशिक्षण होगा । विस्तृत जानकारी हेतु मोबाइल नंबर 7068729308 पर संपर्क किया जा सकता है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking