News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं की छात्रा अर्चिता मिश्रा ने किया जनपद टाप

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 6, 2024  |  5:52 PM

135 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: आईसीएसई बोर्ड की परीक्षा में संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की दसवीं की छात्रा अर्चिता मिश्रा ने किया जनपद टाप
  • वहीं 12 वीं में रौनक शाक्य ने जनपद टापर सूची में बनाई जगह
  • स्कूल का परीक्षाफल रहा शत् शत्

हाटा/कुशीनगर। सोमवार को सुबह 11बजे आईसीएसई (इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन) की तरफ से 10वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। इसमें संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 10 वीं की छात्रा अर्चिता मिश्रा ने 99% लाकर जनपद टाप किया है। वहीं 12 वीं में रौनक शाक्य ने 93.5 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद की टाप टेन की सूची में अपना स्थान बनाते हुए स्कूल में सर्वाधिक अंक हासिल किया। होनहारों के टॉपर बनने पर स्कूल में जश्न का माहौल रहा। अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने छात्र छात्राओं को बधाई दी। स्कूल के मेधावियों के प्रदर्शन से स्कूल परिवार में खुशी का माहौल रहा है।

आपके लिए और..- सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ...

संत पुष्पा सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर आन मेरी ने बताया कि इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन आईसीएसई ने सोमवार को सुबह 11 बजे बाद 10 वीं और 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया। परीक्षा परिणाम जारी होने पर बच्चों के साथ अभिभावकों में भी खासा उत्साह रहा। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा हैं। स्कूल की 10 वीं में कुल 152 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दिया जिसमें सभी का परीक्षाफल शत् प्रतिशत रहा।तथा 12 वीं में कुल 52 छात्र छात्राओं ने भाग लिया जिसमें सभी प्रथम श्रेणी में पास हुए।सिस्टर आन मेरी ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से बड़ी से बड़ी मंजिल हासिल कर सकते हैं। प्रिंसिपल सिस्टर आन मेरी ने अध्यापकों को भी बधाई दिया।

सभी मेधावियों की सूची 10 वीं में स्कूल के अर्चिता मिश्रा ने 99%,प्राची शर्मा ने 96.40%,अभिनव शर्मा ने 95.8%, अंशिका सिंह ने 94.8%, कार्तिकेय श्रीवास्तव ने 94.2%, आलोक वर्मा ने 92.8%, अनुष्का सिंह ने 92.2%, मुहम्मद शाहिल ने 91%, अंकुश गुप्ता ने 89.6%, रिधिमा गुप्ता ने 89.60%,प्रतिज्ञा सिंह ने 88.60%,गौरव गिरि ने 80% अंक हासिल किया।वहीं कक्षा 12 वीं में कु0 रौनक शाक्य ने 93.5%,अनिकेत सिंह ने 92%, अनमोल त्रिपाठी ने 91.75%, सौम्या वर्मा ने 90.75%,खुशी उपाध्याय ने 90.25%, आलोक कुमार गुप्ता ने 90%, देवव्रत गुप्ता ने 88.50%,अंश कुशवाहा ने 87.50%,रोहन सिंह ने 87.50%, आर्यन शर्मा ने 87.00%, आयूषी सिंह ने 86.50% हासिल कर स्कूल व जिले के टॉप टेन में जगह बनाई। इन सभी होनहार छात्र छात्राओं को प्रिंसिपल सिस्टर आन मेरी ने बधाई दी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता
डोल मेले की भीड़ में फंसी जिंदगी, सायरन बजता रहा… फिर खुद सड़क पर उतरे CO अजय सिंह चंद मिनटों में खुलवाया रास्ता

कुशीनगर। कसया के ऐतिहासिक डोल मेले में बुधवार को उमड़े भारी जनसैलाब के बीच…

दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार
दुष्कर्म के मुकदमे में अहिरौली बाजार पुलिस की कार्रवाई, आरोपी विकास यादव गिरफ्तार

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुशीनगर पुलिस…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking