News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एआरपी ने निपुण लक्ष्य असेसमेंट का किया आन स्पाट टेस्ट

सुनील नीलम

Reported By:

May 10, 2023  |  8:33 PM

55 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एआरपी ने निपुण लक्ष्य असेसमेंट का किया आन स्पाट टेस्ट WhatsApp
Responsive image
  • संदर्शिका के अनुसार शिक्षण कार्य करने का दिया सुझाव

कुशीनगर । निपुण अभियान के माध्यम से सन 2026-27 तक तीसरी कक्षा तक के छात्र को पढ़ने, लिखने एवं अंकगणित को सीखने की दक्षता प्राप्त होगी। अभियान के अंतर्गत प्रत्येक विद्यालय में निपुण लक्ष्य असेसमेंट टेस्ट किया जा रहा है।

आपके लिए और..- त्योहारों पर बाइक खरीदने का सुनहरा मौका, गोलू ऑटो सेल्स...

इस क्रम में मंगलवार को दुदही के एआरपी विनोद प्रसाद ने कंपोजिट विद्यालय भगवानपुर में मोबाइल एप पर निपुण लक्ष्य असेसमेंट का आन स्पाट टेस्ट करते हुए छात्रों की आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान की जांच की। उन्होंने कहा कि निपुण भारत योजना के माध्यम से अब बच्चे समय से आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे। जिससे की उनका मानसिक एवं शारीरिक विकास होगा। एआरपी ने निपुण लक्ष्य को शीघ्र प्राप्त करने हेतु सुझाव के क्रम में शिक्षकों को निपुण लक्ष्य एप के माध्यम से छात्रों के सतत आंकलन, प्रत्येक माह निपुण से संबंधित आंकलन व उसका डेटा संग्रहित करने, छात्रों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुदृढ़ करने के लिए प्रभावी कार्ययोजना बनाकर उसका क्रियान्वयन करने व शिक्षक संदर्शिका में दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए शिक्षण कार्य करने का सुझाव दिया।

उन्होंने कहा कि दुदही विकास खंड निपुण ब्लाक बनाने के लिए शिक्षक अपना शत प्रतिशत योगदान सुनिश्चित करें। इस दौरान प्रधानाध्यापक विमलेश प्रताप सिंह, धनन्जय मिश्र, ब्रजेश सिंह, नीतू यादव, अनीता देवी आदि शिक्षक मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान
एक दिन की प्रधानाध्यापक बनीं चांदनी संभाली विद्यालय की कमान

मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…

सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत
सड़क दुर्घटना में अधेड़ की मौत

हाटा कुशीनगर स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भडकुलवा हाइबे के एक अधेड़ व्यक्ति का प्राइवेट…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking