कुशीनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय कुशीनगर में काफी समय से सक्रिय दलाल तथा प्राइवेट एंबुलेंस चालकों की सक्रियता के बढ़ने, मरीजों के हाथ से दवा का पर्चा छीन कर प्राइवेट दुकानों पर दवा लेने हेतु मरीजों अथवा मरीज के तीमारदारों से जबरदस्ती करना, व प्राइवेट एंबुलेंस चालकों द्वारा भर्ती मरीजों को बेवकूफ बनाकर अन्य प्राइवेट अस्पतालों में ले जाना, चिकित्सालय में तैनात होमगार्ड द्वारा मना किए जाने पर भी यह उनसे लड़ना तथा चिकित्सकों और चिकित्सालय के अन्य स्टाफ द्वारा इनका विरोध करने पर उन्हें गालियां व धमकी देना और मारपीट पर आमादा हो जाना।
उपरोक्त का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के निर्देश अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, उप जिलाधिकारी पडरौना महात्मा सिंह, व सी0 ओ0 सदर कुंदन सिंह द्वारा पुलिस बल के साथ अचानक छापा मारा गया व गिरफ्तारी भी की गई। 09 दलालो के ऊपर कार्यवाही हुई है उन्हें गिरफ्तार किया गया है तथा उनके खिलाफ एफ0 आई0 आर0. भी दर्ज किया गया है।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…