News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत दिवस का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 23, 2022  |  7:50 PM

548 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत दिवस का हुआ आयोजन

कुशीनगर। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के 04 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट सभागार में आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद कुशीनगर विजय कुमार दुबे थे।उपस्थित लाभार्थीगण तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री राष्ट्र विकास, गांव, गरीब किसानों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। नि:सहाय परिवारों को कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज की मुख्य विकास धारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना है। उन्होंने कहा कि बीते सालों में कई असाध्य रोग से ग्रसित ऐसे बीमारों के परिजन, नेता और अधिकारियों के दरवाजे पर गुहार लगाते थे, किंतु समुचित ढंग से उनको मदद नहीं मिल पाती थी। उन्हें खेत बेच कर या जीवन की सारी कमाई इलाज में खर्च करने को मजबूर होना पड़ता था। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के माध्यम से गरीब परिवारों के पास यदि कार्ड की सुविधा हो तो असाध्य रोगों के लिए अब उन्हें किसी के आगे घुटने नहीं टेकने पड़ेंगे। वे आत्मनिर्भर होंगे तथा उनका नि:शुल्क इलाज होगा।

आपके लिए और..- बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर...

सांसद ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 26% लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया जा चुका है जनपद कुशीनगर में यह प्रतिशतता 28 .54% है।उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से कार्ड वितरण में तीव्रता लाने हेतु कहा।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी गुंजन द्विवेदी ने कहा कि 23 सितंबर को आयुष्मान दिवस के रूप में मनाया जा रहा है क्योंकि इसी दिवस से आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना की शुरुआत हुई थी। उन्होंने कहा कि इस के दो पहलू हैं स्वास्थ्य जागरूकता तथा स्वास्थ्य सुरक्षा। उन्होंने सभी पात्र लाभार्थियों से अपील करते हुए कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति कार्ड बनवाने से ना चुके। जागरूकता का समुचित प्रसार हो। उन्होंने कहा की आशाओं के द्वारा भी आयुष्मान कार्ड फेस ऑथेंटिकेशन ऐप के माध्यम से बनवाया जा रहा है।

इससे पहले सूचना एवं जनसंपर्क विभाग लखनऊ से आए नाट्य दल की महिला सशक्तिकरण व जागरूकता विषयों पर मनमोहक प्रस्तुति भी हुई।इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुरेश पटारिया ने कहा कि आयुष्मान कार्ड बनाने में जनपद 74 स्थान से 30 वें स्थान पर पहुंच गया है। जनपद में अभी तक 04 लाख 25 हज़ार 953 आयुष्मान कार्ड बन चुके हैं। 01 लाख 23 हज़ार 798 अंत्योदय लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। उज्जवला योजना के लाभार्थी भी पात्रता की श्रेणी में आते हैं।इस अवसर पर कुछ लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड भी वितरित किए गए इनमें नूरजहां खातून, प्रेम शीला देवी, राजकुमार, संतोष कुशवाहा, संजू, जैमूल निशा, राम आशीष, आसिफ अंसारी, सुभाष प्रसाद आदि प्रमुख थे। इस क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसया व नव जीवन ज्योति अस्पताल पडरौना के संचालक को इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पुरस्कृत किया गया। कुछ सीएससी संचालकों को भी सम्मानित किया गया इसमें प्रदीप कुमार गिरी, सौरभ पांडेय, हकीम अंसारी, विश्वकर्मा गुप्ता, हृदयानंद, सफायत अली मंसूरी आदि थे।इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल, अन्य जनप्रतिनिधि गण तथा अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन
फॉरेन मेडिकल ग्रेजुएट परीक्षा में आलोक गुप्ता ने सफलता हासिल कर क्षेत्र का किया नाम रोशन

कुशीनगर: विदेशी मेडिकल विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद आयोजित फॉरेन…

एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
एक पेड़ मां के नाम अभियान में विधायक व रेंजर ने विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर में स्थित बीआरसी परिसर में वन महोत्सव के तहत…

बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
बोलेरो से शराब-बीयर की खेप बरामद, तीन अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। जिले में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत…

कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज
कुशीनगर: चकमा देकर वृद्ध से 20 हजार लेकर फुर्र हुआ टप्पेबाज

बैंक से वृद्ध खाताधारक को मिले रुपए, गिनने व कटे- फटे नोट बदलने के…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking