कसया/कुशीनगर । थाना क्षेत्र के कसया – पडरौना मार्ग पर ट्रक की चपेट में आकर बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, तथा इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयीं l मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कैंथवलिया थाना तरकुलवा जनपद देवरिया निवासी उपेंद्र मिश्रा रविवार की सुबह अपनी पत्नी सीमा मिश्रा को बिहार शिक्षक भर्ती में कॉउंसलिंग के लिए बिहार जा रहें थे, कि कसया पडरौना मार्ग पर कंखोरिया गांव के पास एक ट्रक की चपेट में आकर पति /पत्नी बुरी तरह घायल हो गये l स्थानीय लोगो द्वारा सूचना पर पहुंची 112 न. पुलिस ने घायल पति /पत्नी को सीएचसी कसया पहुंचाया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उपेंद्र मिश्रा की हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर क़र दिया l
प्राप्त सूचना के अनुसार घायल उपेंद्र मिश्रा का मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई l इस घटना से परिजनों सहित पुरे गांव में शोक की लहर है l
छितौनी-बगहा रेल पुल के समीप श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, भारतीय…
बैरक की छत पर झाड़ू लगाते समय 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की…
पटाखा बाजार से मुख्य बाजार तक पुलिस की सतर्क नजर, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर…
हाटा, कुशीनगर, कोतवाली पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 13 जुआरियों को…