News Addaa WhatsApp Group Join करें

Kushinagar News/कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का फूंका पुतला, PM मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 17, 2022  |  6:19 PM

584 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Kushinagar News/कुशीनगर: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री का फूंका पुतला, PM मोदी पर की थी अभद्र टिप्पणी

कुशीनगर। पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावल भुट्टो के द्वारा प्रधान मंत्री मोदी पर की गई टिप्पणी के विरोध में भापजा कार्यकर्ताओं ने रविन्द्र नगर धुस पर विलावल भुट्टो का पुतला फूंक कर विरोध जताया ।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

UNSC में विदेश मंत्री एस जयशंकर की फटकार के बाद बौखलाए पाकिस्तानी विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसको लेकर देभभर में भाजपा नेताओं में आक्रोश है। कुशीनगर जिले में भी भाजपा नेताओं ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए आक्रोश व्यक्त किया। भाजपा नेताओं के नेतृत्व में आज दोपहर पाकिस्तानी विदेश मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविन्द्र नगर धुस में बिलावल भुट्टो का पुतला भी फूंका। भाजपा नेताओं ने भुट्टो के बयान की निंदा करते हुए बताया कि पाकिस्तानी विदेश मंत्री द्वारा दिए गए बयान से भारत के लोगों मे आक्रोश है। पाकिस्तान भारत के आंतरिक मामलों में दखलंदाजी ना करें, नहीं तो पाकिस्तान को इसके परिणाम भुगतना पड़ेगा।

इस मौके पर जिला प्रभारी रमेश सिंह, जिला अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्र, विधायक मनीष जायसवाल, मोहन वर्मा, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, विवेकानंद पाण्डेय, डॉ असीम रॉय, विनय प्रकाश गोंड़ , पूर्व विधायक रजनीकांत मणि, नगरपालिका अध्यक्ष विनय जायसवाल, अजय तिवारी, जे पी शाही, अखिलेश मिश्र, संतोष दत्त रॉय,विजय रॉय, विजय शुक्ल, विवेकानंद शुक्ल,कृष्ण मुरारी जायसवाल, फूलबदन कुशवाहा सहित सैकड़ों की संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking