News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: हर वर्ग के लिये काम कर रही भाजपा- राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 14, 2022  |  8:45 PM

785 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: हर वर्ग के लिये काम कर रही भाजपा- राज्यमंत्री विजय लक्ष्मी गौतम
  • राज्यमंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विभाग ग्रामीण अभियंत्रण विभाग विजया लक्ष्मी गौतम ने नगर कसया में पत्रकारों से की बात l 

कसया/कुशीनगर। नगर के होटल लीला ग्लैक्सी में पत्रकारों से वार्ता करते हुए राज्यमंत्री ग्रामीण विकास विभाग एवं समग्र ग्राम विभाग ग्रामीण अभियंत्रण विभाग उत्तर प्रदेश विजया लक्ष्मी गौतम ने  कहा कि मुख्यमंत्री योगी पर जनता ने भरोशा रखा और भाजपा भरोशे को नहीं तोड़ेगी।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर कि सड़कें कब गड्ढा मुक्त होंगी। इस पर उन्होंने कहा कि बरसात की वजह से सड़कें खराब हो गयी हैं। बरसात बाद उनके निर्माण का काम पूर्ण कराया जाएगा। इस काम मे लापरवाही करने वाली कार्यदायी संस्थाओं के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी। कार्यों को लेकर लगातार नजर रखी जा रही है। मुख्यमंत्री योगी जी के सानिध्य में हर क्षेत्र व हर वर्ग का विकास हो रहा है। एक सवाल कि आप पहले समाजवादी पार्टी में थीं और पहली बार में ही सफल होने पर अवसर मिला है। आप अपने दायित्वों का निर्वहन कैसे करेंगी। इस पर उन्होंने कहा कि वह शुरू से भाजपा की सदस्य रही हैं और नगर से लेकर प्रदेश स्तर के पदों पर रही हूं। मैने संघर्ष कर पार्टी को खडा किया। थोड़ी सी नाराजगी रही कि वह पार्टी से दूर हो गयी थी। अब अपने घर आ गयी हूँ। एक कार्यकर्ता की तरह मैं अपने फर्ज को निभाऊंगी। आखरी सवाल कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह के निधन के बाद सपा के भविष्य के बारे में आपकी क्या सोंच है। श्रीमती गौतम ने इसे सपा का अंदरूनी मामला बताया।

आगे कहा कि हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है और हर वर्ग के लिए काम कर रही है। इसके पूर्व नगरपालिका कुशीनगर की प्रभारी राज्य मंत्री विजय लक्ष्मी गौतम ने नपा कोर कमेटी की बैठक ली और नपा अध्यक्ष सहित सभी 27 वार्डो पर भाजपा को जीत दिलाने के लिए संकल्प बद्ध तरीक़े से लग जाने को कहा। जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने निकाय चुनाव को लेकर चर्चा करते हुए पूरी ताकत से बूथों को मजबूत करने पर जोर दिया। संचालन संयोजक अमरचंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर सह संयोजक मार्कण्डेय शाही, संतोष दत्त राय, बलराम यादव, विपुल दुबे, आलोक तिवारी, शैलेन्द्र सिंह, रत्नेश श्रीवास्तव, बलराम यादव के अलावें पूर्व नपा अध्यक्ष कॄष्णकुमार, राकेश जायसवाल, ओमप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking