News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कल धूमधाम से मनाई जाएगी भाजपा की स्थापना दिवस

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Apr 5, 2022  |  8:03 PM

640 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कल धूमधाम से मनाई जाएगी भाजपा की स्थापना दिवस

कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बुद्धवार दिनांक 06 अप्रैल को प्रत्येक मण्डल और जिला मुख्यालय पर धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय पर जिला स्तर और मण्डलों में मण्डल स्तर के कार्यकर्ता भाग लेंगे। उक्त जानकारी जिलाध्यक्ष प्रेमचन्द मिश्र ने दी।

आपके लिए और..- तमकुहीराज : चोरी की बाइक संग दो शातिर गिरफ्तार, एक...

जिलाध्यक्ष ने बताया कि जिला कार्यालय और और प्रत्येक मण्डल में प्रातः 08:45 बजे झण्डारोहण किया जाएगा तत्पश्चात झण्डा, बैनर और डीजे के साथ शोभायात्रा निकाली जाएगी जो 30 मिनट की होगी। इसके बाद प्रातः 10:00 से 11:00 बजे तक जिला मुख्यालय सहित सभी मण्डलों में एल ई डी स्क्रीन के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का लाईव संबोधन प्रसारित होगा। उन्होंने बताया कि समारोह रविन्द्र नगर स्थित भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। जहां सुबह 08:45 बजे ध्वजारोहण के बाद 09:00 बजे से शोभायात्रा निकाली जाएगी जो जिला मुख्यालय तक जाएगी। उसके बाद सभी को प्रधानमंत्री का उद्बोधन सुनाया जाएगा। इसी क्रम उन्होंने बताया कि सभी 7 विधानसभाओं, 34 मण्डलों, 432 शक्ति केंद्रों, 3005 बूथों के बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख और शक्ति केंद्र संयोजक को प्रधानमंत्री के लाईव संबोधन को सुनाने की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है।

स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ता, पदाधिकारी और नेता अपने अपने घर पर ध्वजारोहण के बाद अपने निर्धारित केन्द्रों पर जाकर शोभा यात्रा में शामिल होंगे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 
सिकटिया में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी 

कुशीनगर,हाटा । विधायक मोहन वर्मा के प्रस्ताव पर विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत ग्राम सभा…

नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
नहर में नहाते समय पाइप में फंसने से युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

पत्नी की पूर्व में हो चुकी है मौत  नेबुआ शराब भट्ठी के समीप निकली…

योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग
योगमय हुआ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार, चिकित्सकों सहित कर्मचारियों ने लिया भाग

बोदरवार, कुशीनगर :- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बोदरवार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking