News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न, जिलाधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को दिया प्रमाण पत्र

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Jul 3, 2021  |  4:57 PM

1,339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से हुआ सम्पन्न, जिलाधिकारी ने विजयी प्रत्याशी को दिया प्रमाण पत्र WhatsApp
Responsive image
  • सावित्री देवी ने 31 मतों से जीत दर्ज की

कुशीनगर | जनपद कुशीनगर के जिला पंचायत अध्यक्ष की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो गई। भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए मतदान एवं मतगणना के बाद परिणाम आया। परिणामों में भाजपा की सावित्री देवी विजयी घोषित की गई जिन्हें 61 वोट के मुकाबले 46 वोट मिले तथा समाजवादी पार्टी के रीता देवी को 15 वोट मिले।

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम के द्वारा सावित्री देवी को विजयी होने पर जिलाधिकारी कक्ष में प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। कुशीनगर में चुनाव की प्रक्रिया नामांकन से लेकर मतदान एवं मतगणना तथा परिणाम प्राप्ति तक सबकुछ शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुआ। प्रशासन की मुस्तैदी बहुत ही चाक-चौबंद थी। चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था। 200 मीटर की परिधि के अंदर किसी भी अतिरिक्त व्यक्ति को आने की इजाजत नहीं थी। जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए सावित्री देवी को जीत की बधाई दी। सावित्री देवी पूर्व में भी जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुकी हैं।

इस क्रम में सावित्री देवी तथा भाजपा के जिलाध्यक्ष के द्वारा पूरे जिला प्रशासन को उनकी मुस्तैदी तथा शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराये जाने हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी विंध्यवासिनी राय तथा सावित्री देवी के पति श्री प्रदीप जायसवाल एवं अन्य लोग मौजूद थे।

यहाँ देखे वीडियो!

जिला पंचायत कुशीनगर के कुर्सी पर भाजपा के कब्जा होने के बाद क्या कहते है भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम चन्द्र मिश्र आप भी सुनिए!

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking