News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन काटने का दिया निर्देश

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Sep 11, 2021  |  6:07 PM

1,194 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: खण्ड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय का किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित शिक्षिका का वेतन काटने का दिया निर्देश WhatsApp
Responsive image

सुकरौली/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा में गुणात्मक सुधार लाने के उद्देश्य से शासन द्वारा चलाए जा रहे,अभियान के तहत शनिवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी उदय प्रकाश राय ने सुकरौली विकास खण्ड क्षेत्र के ग्राम सभा बेलवा बलुआ में परिषदीय संयुक्त विद्यालय का अवलोकन किया। अभी दो दिन पहले 08/09/21 को भी निरीक्षण के दौरान सभी अध्यापकों को सख्त हिदायत दिया था। कि अब से कोई भी अध्यापक अनुपस्थित नही मिलना चाहिए,लेकिन शनिवार को निरीक्षण के दौरान जहाँ मिड डे मील ,छात्र उपस्थिति से सन्तुष्ट दिखे, वहीं अध्यापक अनुउपस्थिति से आसंतुष्ट भी दिखे बिना सूचना दिए विद्यालय से अनुपस्थित रहने पर शिक्षिका कौशल प्रबीन का वेतन काटने का निर्देश भी दिये। उन्होंने कहा कि बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दास्त नहीं किया जाएगा।शिक्षक समय से स्कूल आवें और पूरे मनोयोग से बच्चों को पढाएं ,हमारा सहयोग उनके साथ रहेगा।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के पल्लवी सिंह,रीना सिंह,नम्रता पाण्डेय,प्रतिभा शर्मा,प्रियंका श्रीवास्तव,सुधा राव,रामानुज सिंह,पंकज कुमार,शिक्षामित्र रविन्द्र गुप्ता ग्राम प्रधान जितेंद्र गुप्ता आदि मौजुद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking