साखोपार/कुशीनगर। जेट्रोफा का जहरीला फल खाने से करीब एक दर्जन स्कूली बच्चें हुए बीमार के मामले में तुर्कपट्टी के लोटस पब्लिक स्कूल को खंड शिक्षा अधिकारी अंकिता सिंह ने विद्यालय को सील करा दिया और कहा कि विद्यालय को बंद करने की नोटिस 27 जनवरी 2023 को ही नोटिस भेजी जा चुकी है।
शनिवार को थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र में जेट्रोफा की फली खाने से एक निजी स्कूल के एक दर्जन बच्चों की हालत बिगड़ गई।स्कूल प्रशासन ने परिजनों की मदद से बच्चों को उल्टी-दस्त की शिकायत होने पर संयुक्त जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया,जहां उनका इलाज चल रहा है।इलाज के बाद सभी बच्चों की हालत खतरे से बाहर है।स्कूल में गांव के अलावा आसपास के गांवों के बच्चे पढ़ते हैं।स्कूल के बाहर जेट्रोफा के पौधा लगा हैं। शनिवार करीब एक दर्जन बच्चों ने जेट्रोफा की फली खा ली, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई।एक बच्चे ने बताया कि एक लड़का स्कूल के बाहर से जेट्रोफा लेकर आया जिसका बीज खाने पर तबीयत खराब हो गयी।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…