कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। विकासखंड विशुनपुरा के प्राथमिक विद्यालय जड़हा पहुँचे खंड शिक्षा अधिकारी को 9 बजे तक विद्यालय न खुलनेय की सूरत में ग्रामप्रधान से शिकायत लेकर बैरंग वापस लौटना पड़ा।उन्होंने अध्यापक के खिलाफ के खिलाफ नोटिस जारी किया है।
उक्त विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी सुबह साढे 8 बजे ही पहुंच गए लगभग एक घंटे तक विद्यालय खुलने का इंतजार करते रहे परन्तु अध्यापक के न आने की वजह से विद्यालय नही खुला तो ग्रामप्रधान विनोद की खोज हुई जिन्होंने लिखकर दे दिया कि अध्यापक के आने का कोई निश्चित समय नहीं है।जिस पर वे बैरंग वापस हो लिए।इस संबंध में ए बी एस ए विशुनपुरा देवमुनि वर्मा ने बताया कि 8 बजे विद्यालय खुल जाना चाहिए जो कि सवा नौ बजे तक भी नहीं खुल पाया।अध्यापक के खिलाफ नोटिस जारी की जा रही है।वही ग्रामीणों का कहना है कि ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के बजाय विभाग लीपापोती कर देता है।जिससे ऐसे भ्रष्ट कर्मचारियों के मनोबल बढ़ गये है।यदि दोषियों पर इस बार भी कार्रवाई नहीं हुआ तो वृहद आंदोलन किया जाएगा।


कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…