News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ खण्ड स्नातक चुनाव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 30, 2023  |  6:34 PM

583 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्तिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ खण्ड स्नातक चुनाव
  • डीएम, एसपी ने किया बूथों का निरिक्षण कर लिया जायजा

कसया/कुशीनगर। गौरखपुर -फ़ैजाबाद खण्ड स्नातक निर्वाचन चुनाव सोमवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शान्ति पूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ l तहसील क्षेत्र में बने सभी पोलिंग बूथों पर सुबह ही मतदान कर्मी व पिठासीन अधिकारी अपने-अपने बूथों पर पहुंच कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर  सुबह 8:00बजे से मतदान प्रारम्भ कर दी l मतदाता भी जागरूक दिखे और सुबह से ही वोट डालने आना शुरू कर दिये l

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

शाम 4:00बजे तक वोटिंग संपन्न हो गया और प्रत्याशियों के जीत हार का भाग्य मत पेटियों में बंद हो गया l पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे,ताकि चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हो सके l सभी बूथों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट निरंतर नजर जमाये रहे, तो वही डीएम रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक ध्वल जायसवाल पोलिंग बूथों का निरिक्षण करतें नजर आये l इसी क्रम में डीएम व एसपी ने कसया ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बने पोलिंग बूथ का निरिक्षण किया और आवश्यक दिशा निर्देश दिये l वोटिंग के दौरान बूथों पर स्थानीय पुलिस के अलावा पीएसी के जवान भी मुस्तैद रहे l वोटिंग के दौरान पोलिंग बूथ के तरफ गाँधी चौक से गोरखपुर मार्ग को दो पहिया और चार पहिया वाहनों के आवागमन को रोक दिया गया था, जिन्हे दूसरे मार्ग से भेजा जाता रहा l बताते चले कि क्षेत्र पंचायत कार्यालय कसया पोलिंग बूथ पर कुल मतदाताओं की संख्या 1025 था l

शाम 4बजे तक कुल 46.49प्रतिशत वोट पोलिंग हुआ, तो वही फाजिलनगर पोलिंग बूथ पर 49.76 प्रतिशत वोट पड़े l वोटिंग के दौरान सभी प्रत्याशी अपने -अपने कैम्प लगाकर वोटर लिस्ट से वोटरों की पर्चीया वितरण करतें रहे l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking