News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: बगहां के दीनदयाल नगर घाट के समीप पलटी नांव, दर्जनों लापता

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 26, 2021  |  3:50 PM

1,195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: बगहां के दीनदयाल नगर घाट के समीप पलटी नांव, दर्जनों लापता WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। यूपी के सटे पड़ोसी बिहार के बगहा के दीनदयाल नगर घाट के समीप बड़ी नाव हादसे का मामला प्रकाश में आया है जिसमें दर्जनों लोगों के लापता व डूबने की संभावना जताई जा रही है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

बताया जा रहा है कि नाव पर सवार लोग गंडक नदी पार कर दियारा में खेती- बारी और मजदूरी करने जा रहे थे, उसी दरम्यान नाव के पलटने की खबर है । जिसके बाद स्थानीय नाविकों ने एक किमी दूर तकरीबन 13 लोगों को पुअर हाउस के पास से रेस्क्यू कर लिया है और बाकी लोगों की तलाश जारी है।
बतादें कि बगहा के दीनदयाल नगर घाट से गुरुवार की सुबह 8:30 के करीब ग्वालों, मजदूरों और किसानों से भरी नाव गंडक दियारा उस पार के लिए रवाना हुई लेकिन कुछ दूर जाते ही नाव अपरिहार्य कारणवश पलट गई और उसपर सवार लोग गंडक नदी की धारा में बहते हुए डूबने लगे। नाव पर कितने लोग सवार थे इसका सही जानकारी अभी नहीं मिल पा रही है।

बतातें चलें कि नाव डूबते ही अन्य चार पांच नाविकों ने नाव से स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से डूबते व डूबे लोगों की तलाश जारी की जिसमें पुअर हाउस के नजदीक 13 लोगों के रेस्क्यू की खबर मिल रही है । वही एक अनुमान के अनुसार दर्जनों लोग अभी भी लापता हैं। घटना के बाद परिजनों में चीखपुकार मची हुई है। वही मौके पर पुलिस समेत अधिकारियों की टीम पहुंच गई है और एनडीआरएफ टीम को खबर दे गई है। समाचार लिखे जाने तक स्थानीय गोताखोरों के मदद से रेस्क्यू जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking