News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: देवर ने लगाया भाभी पर अपने भाई की हत्या कराने का आरोप

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 22, 2021  |  8:48 PM

969 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: देवर ने लगाया भाभी पर अपने भाई की हत्या कराने का आरोप WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा थाना क्षेत्र के गैनही जंगल निवासी एक ब्यक्ति ने अपने भाभी पर प्रेमी के साथ मिलकर भाई की हत्या कराने का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी है। पुलिस इस मामले में महिला से पुछताछ कर जांच पड़ताल कर रही है।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के गैनहीजंगल निवासी रामबृक्ष के लड़के सोनू ने खड्डा पुलिस को तहरीर देकर अपने भाभी पर प्रेमी संग मिलकर भाई की हत्या कराने का आरोप लगाते हुए कहा है कि सगे भाई सुरेन्द्र, पत्नी ज्ञानमती व बच्चे विट्टू, विकास व चांदनी को लेकर हरियाणा में एस.एस प्लाईवोर्ड कम्पनी जमुना नगर में काम करते थे जिनसे घर के लोगों की अक्सर बात होती रहती थी। सुरेन्द्र ने 12 सितम्वर 2021 को सायं लगभग 8 बजे घर के लोगों से फोन से बात कर कुशलक्षेम लिया। अगले दिन भाभी ज्ञानमती द्वारा भाई के गुम होने व हत्या हो जाने की खबर घरवालों को दी गई। परिवार के लोगों के संदेह होने पर पुछताछ के दौरान किसी अज्ञात ब्यक्ति से प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। 18 सितम्वर 21 को ज्ञानमती गैनहीं में घर पहुंच किसी ब्यक्ति के बराबर संपर्क में हैं व उसके साथ जाने को राजी है। सोनू ने पुलिस से महिला ज्ञानमती से भाई की हत्या का खुलासा कराने व दोषी ब्यक्ति पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस घटना के जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking