हाटा/कुशीनगर | स्थानीय नगर में बाइक चोरी की घटना आम बात हो गई है।आए दिन बाइक चोर बाइक चुराने में सफल हो रहें हैं।वहीं कोतवाली पुलिस हाथ मलते रह गई है।
सोमवार की रात्रि कोतवाली से महज 100 मीटर दूर राजू सिंह पुत्र रामनरेश सिंह की घर के दरवाजे पर खड़ी बुलेट बाइक न यू पी 52 बीबी 7055 चोरी हो गई। वहीं राजू सिंह के घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में बाइक चोर बाइक चोरी करते दिखाई दे रहें।राजू सिंह ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है।
तहरीर मिलने पर कोतवाली पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अगल बगल से एक दर्जन संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र व नगर से एक हफ्ते के अन्दर चार बाइक चोरी हो गई है। लेकिन अभी तक कोतवाली पुलिस द्वारा कोई बाइक बरामद नहीं कर सकी है।बीते 20 जून को कोतवाली क्षेत्र के गड़ेरी पट्ठी निवासी मनोज कुशवाहा की घर से बाइक चोरी,22 जून ज्वेलर्स से नगदी व बाइक चोरी,तथा 23 जून को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से गौनर निवासी आशुतोष सिंह की बाइक चोरी हो गई। 28 जून की रात्रि कोतवाली से 100 मीटर दूर राजू सिंह की बुलेट चोरी हो गई।नगर क्षेत्र से लगातार हुई चोरी से लोगों में पुलिस के प्रति विश्वास उठता जा रहा है। वहीं पुलिस चोरी की घटनाओं को रोकने व पर्दाफाश करने में असफल साबित हो रहें हैं। इस संबंध में कोतवाल जय प्रकाश पाठक ने बताया कि सभी चोरी की घटनाओं की जांच की जा रही है शीघ्र ही चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश किया जाएगा।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…