News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: शहीद सैनिको की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके परिजनों को किया गया सम्मानित

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 21, 2022  |  8:23 PM

549 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: शहीद सैनिको की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके परिजनों को किया गया सम्मानित

कसया/कुशीनगर। आजादी का ‘अमृत महोत्सव’ भारत की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ मनाने हेतु भारत सरकार द्वारा आयोजित कार्यक्रमों की एक शृंखला है। यह महोत्सव जनभागीदारी की भावना के साथ जन उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगाँठ पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे में नीतियों और योजनाओं को तैयार करने हेतु गृहमंत्री की अध्यक्षता में एक राष्ट्रीय क्रियान्वयन समिति बनाई गई है।

आपके लिए और..- कुशीनगर: खेत के किनारे खड़ी पल्सर बाइक चुराकर भाग रहा...

इसी तहत कसया में बुधवार की शाम भाजपा के पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश राव के नेतृत्व में कार्यक्रम महोत्सव के शुरुआती कार्यक्रम के तहत शहिद सैनिकों के मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए सहिदो के परिजनों से मिलकर सम्मानित किया गया । ज्ञात हो कि 12 मार्च, 1930 को ही महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम से दांडी मार्च की शुरुआत की थी। यह मार्च साबरमती आश्रम से गुजरात के दांडी नामक तटीय कस्बे में पहुँचकर समाप्त होना था। यह पहली राष्ट्रवादी गतिविधि थी, जिसमें महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और यहीं से सविनय अवज्ञा आंदोलन की शुरुआत हुई। पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा सहिदो के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम किया गया है इस दौरान उमेश सिंह रबिशकर सिंह अभय प्रताप सिंह ध्रुव कुमार अजित सिंह प्रदीप सिंह संजीव सिंह अशोक चौधरी आदि उपस्थित रहे.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी
UPI फ्रॉड में उड़े 3.90 लाख, कुशीनगर साइबर सेल ने ठगों के मंसूबों पर फेरा पानी

कुशीनगर। साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कुशीनगर पुलिस को एक…

पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा
पुलिस की सतर्कता रंग लाई, गैर-इरादतन हत्या के प्रयास का वांछित अभियुक्त दबोचा

कुशीनगर। अपराधियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई कर रही तमकुहीराज पुलिस को एक और…

खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी
खेत में खून से लथपथ मिली युवक की शव, कुशीनगर में सनसनी

कुशीनगर। जनपद के कसया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking