हाटा/कुशीनगर | कोतवाली के समीप फोरलेन पर खड़ी ट्रक ट्रेलर मे गुरुवार की शाम गोभी लदे ट्रक ने ठोकर मार दिया। जिससे ठोकर मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं क्षतिगस्त ट्रक का चालक अपने वाहन मे ही फंसकर गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे बड़ी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मियों ने ट्रक से निकलवाया। सीएचसी हाटा मे प्राथमिक इलाज के बाद घायल ट्रक चालक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हरियाणा के यमुनानगर से ट्रक संख्या पीबी 05एबी 9844 पर गोभी लादकर चालक व खलासी पटना ले जा रहे थे। गुरुवार शाम 6 बजे उक्त ट्रक ने हाटा कोतवाली के पास पहुची तो पहले से खड़े ट्रक ट्रेलर संख्या एमएच 46 बीबी 8418 मे ठोकर मार दिया। इस घटना मे ठोकर मारने वाले ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायल ट्रक चालक सुखदेव सिंह पुत्र नक्षत्र सिंह 42 वर्ष को किसी तरह पुलिस ने ट्रक से निकलवाया। मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक चंदन प्रजापति, चौकी इन्चार्ज बिरेन्द्र यादव आदि पुलिसकर्मियों ने घायल ट्रक चालक को सीएचसी हाटा पहुचाया। घटना के बाद आधे घंटे तक नेशनल हाइवे की उ्तरी लेन जाम रही। पुलिसकर्मियों ने केरान से ट्रक को हटवाकर आवागमन शुरु कराने के प्रयास में लगे रहे।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…