News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: दामोदरी पुल पर नहर में गिरी कार…तीन सवार लापता, एक ने कूदकर बचाई जान

Sanjay Pandey

Reported By:

Aug 11, 2023  |  10:26 AM

98 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: दामोदरी पुल पर नहर में गिरी कार…तीन सवार लापता, एक ने कूदकर बचाई जान

खड्डा/कुशीनगर। रामकोला से आ रही एक कार अनियंत्रित होकर दामोदरी नहर पुल पर अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। कार में सवार चार व्यक्तियों में एक ने कूदकर अपनी जान बचा ली जबकि तीन लोगों की तलाश जारी है। सूचना मिल रही है कि घटना में दो लोगों की मृत्यु हो गई है जबकि तीसरे की नहर में तलाश है रही है। पुलिस ग्रामीणों की मदद से कार को नहर से निकालने सहित खोजबीन में जुटी हुई है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

रामकोला थाना क्षेत्र के मुख्य पश्चिमी गण्डक नहर में रामकोला कस्वे से आ रहे कार सवार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरे जिससे कार नहर में डूब गई। उसमें सवार फंस गए। एक सवार ने किसी तरह कार से कूदकर अपनी जान बचा ली जबकि लोगों ने बताया कि तीन अन्य नहर में लापता हैं। मौके पर भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से लापता लोगों की तलाश व नहर से कार निकालने के प्रयास में जुटे हुए हैं। लोगों के अनुसार दो लापता लोगों का शव बरामद कर लिया गया है जबकि एक की तलाश जारी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking