News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: अमृतसरोवर की बाउंडरी तोड़ने के मामले में कोटेदार व अन्य तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

ज्ञानेन्द्र पाण्डेय

Reported By:

Jul 23, 2023  |  6:42 PM

133 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: अमृतसरोवर की बाउंडरी तोड़ने के मामले में कोटेदार व अन्य तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

अहिरौली बाज़ार/कुशीनगर।मोतीचक विकास खंण्ड क्षेत्र अन्तर्गत स्थित ग्राम सभा पकडी बावन में चल रहे अमृत सरोवर के निर्माण के दौरान गेट की बाउंड्री का काम ग्राम प्रधान द्वारा करवाया जा रहा था जिसको गांव के कुछ लोगों ने तोड़ दिया था ग्राम प्रधान के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम प्रधान ई0 प्रवीण सिंह ने बताया गया कि सुबह 8.30 बजे गांव के ही गणेश सिंह पुत्र चन्द्रमणि,उनकी पत्त्नी और उनकी लडक़ी द्वारा काम को रोकते हुए ग्राम प्रधान से अभद्रता की और फिर कोटेदार बीरेंद्र सिंह, उनकी पत्नी और उनके परिवार के द्वारा मौके पर आ कर बाउंडरी को गिरा दिया गया। इस संबंध में ग्राम प्रधान ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी।

आपके लिए और..- अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

तहरीर के आधार पर पुलिस ने कोटेदार बीरेंद्र सिंह और अन्य तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। इस संबंध में ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह ने बताया कि नुकसान की रिकवरी भी दोषियों से करवाई जाएगी। इस संबंध में थानाध्यक्ष अहिरौली बाज़ार राघवेंद्र सिंह ने बताया कि ग्राम प्रधान के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार
कप्तानगंज के छोटी गंडक नदी पर हुआ भारतीय किसान संघ के संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का अंतिम संस्कार

राजनीतिक पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पत्रकारों व शुभचिन्तकों सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम…

आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’
आपकी समस्या के निस्तारण हेतु आएगा ‘प्रशासन आपके द्वार’

हाटा कुशीनगर । समस्याओं के निस्तारण के लिए लोगों को अब सरकारी दफ्तरों के…

हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे
हाटा बस स्टेशन के पास अंडरपास निर्माण की कवायद तेज, एन एच ए आई टीम ने किया स्थलीय सर्वे

हाटा कुशीनगर, नगर में बस स्टेशन के समीप अंडरपास निर्माण की वर्षों पुरानी मांग…

अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल
अचानक गिरी आकाशीय बिजली, युवती झुलस कर घायल

खड्डा थाना क्षेत्र के भजन छपरा गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। ग्राम पंचायत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking