रामकोला/कुशीनगर । शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले युवक के खिलाफ पीड़ित द्वारा तहरीर देने पर पुलिस ने प्रार्थना पत्र के आधार पर आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामला रामकोला थाना क्षेत्र की है। थाना क्षेत्र का एक युवक शादी करने का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संवंध बनाता रहा युवती ने आपबीती बातें अपने माँ से बतायी, युवती के परिजन शादी के लिए युवक के घर गये तो युवक के माता, पिता और युवक शादी करने से मना कर दिया जिससे युवती ने युवक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र दी है तहरीर के आधार पर रामकोला पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर ली है.
रामकोला थाना क्षेत्र के एक युवक का शादी नेबूआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के एक युवती से तय हुआ था। युवती का आरोप है कि शादी तय होने के बाद ,नगदी रूपये का का कुछ लेंन देन भी हो गया था। युवती का आरोप है कि माँ की अनुपस्थिति में युवक मेरे घर आता था और शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाता था और चला जाता था धीर- धीरे समय बीतता गया,मै आपबीती बातें अपनी माँ से बतायी, जिस पर युवक के घर परिजन शादी के लिए गये। जिस पर युवक और उनके माता, पिता शादी करने से मना कर दिए और मेरे परिजनों को गाली-गुप्ता देकर भगा दिये। उसके बाद पीड़ित युवती ने रामकोला थाना पहुँची और आरोपी युवक के विरुद्ध प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर रामकोला पुलिस ने युवक के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया।
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…