कुशीनगर। छितौनी के पीएनबी बैंक में लोन देने के नाम पर घूसखोरी की शिकायत पर सीबीआई लखनऊ ने शनिवार को पंजाब नेशनल बैंक छितौनी में छापामारी किया। जिसमें शाखा प्रबन्धक को 10000 रुपये घूस लेते समय रंगेहाथों पकड़ कर हिरासत में ले लिया और अपने साथ लखनऊ लेती गई।
नगर पंचायत छितौनी के बुलहवापुरी निवासी व पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रदीप कुमार कुशवाहा छितौनी बाजार में सौन्दर्य प्रसाधन का दुकान है। जिसको बढाने को लेकर पंजाब नेश्नल बैंक छितौनी के शाखा प्रबन्धक सौरभ कुमार से चार माह पूर्व करीब दो लाख रुपये मुद्रा लोन की मांग किया । जिस पर कागजी पूर्ति के नाम पर चार माह तक दौडाते हुये सीबी खराब होने की बात कह कर मुद्रा लोन करने के लिये मना कर दिया। फिर शाखा प्रबन्धक सौरभ कुमार द्वारा लोन कराने को लेकर 15 प्रतिशत घूस की मांग किया। जिससे आजिज आकर केन्द्रीय अन्वेशण व्यूरो ( सीबीआई) लखनऊ से दूरभाष से सम्पर्क कर आप बीती बताते हुये शिकायत किया। जिस पर शनिवार को 7 सदस्यीय टीम सीबीआई ने छितौनी कस्बा पहुचकर जाल बिछाया।
फिर प्रदीप ने बैंक शाखा पहुँचकर शाखा प्रबन्धक को 10 हजार रुपये दिया। जिस पर सीबीआई ने शाखा प्रबन्धक सौरभ कुमार को रंगेहाथों पकड़ कर हिरासत में ले लिया। इस सम्बन्ध में सीबीआई ने कुछ बताने को इनकार कर दिया।
हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…
कुशीनगर । मां की तलाश में घर से निकलीं दो मासूम बहनें रास्ता भटक…
कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…