News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के संदेश के साथ आरपीएन सिंह का मना जन्मोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 25, 2022  |  6:22 PM

792 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता के संदेश के साथ आरपीएन सिंह का मना जन्मोत्सव
  • उदित नारायण पीजी कॉलेज, पडरौना द्वारा हुआ आयोजन

कुशीनगर। पडरौना नगर स्थित उदित नारायण पीजी कॉलेज के शिक्षकों व कर्मचारियों ने प्राचार्य प्रो0 ममता मणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में अपने प्रबंधक पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह के जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण व स्वच्छता का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में फलदार, फूलदार, शोभाकार, छायाकार पौधों का रोपण किया व महाविद्यालय के समीप स्थित मलिन बस्ती के अभिभावकों व बच्चों में सर्फ, साबुन, मिष्ठान इत्यादि का वितरण किया।

आपके लिए और..- बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक...

इस दौरान प्रो0 ममता मणि त्रिपाठी ने कहा कि वैश्विक परिवेश में पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन की आवश्यकता है। आज जब रुस और यूक्रेन के युद्ध में हथियारों के प्रयोग से समूची मानवता पर्यावरण संकट से प्रभावित हो रही तो ऐसी स्थिति में स्वच्छ प्रांगण व हरित प्रांगण को बनाये रखने में पौधरोपण की महत्ता है। डॉ0 ममता ने आगे कहा कि प्रबंधक जी का भी हरियाली व स्वच्छता से विशेष लगाव रहता है, इसलिए उनके जन्मदिन पर इससे संबंधित कार्यों को वरीयता दी गयी।

कार्यक्रम संयोजक डॉ0 हरिओम मिश्र ने उपस्थित सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं जो आरपीएन सिंह जैसे ईमानदार व निष्पक्ष प्रबंधक के प्रबंधन में कार्य करने का अवसर मिला है। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों द्वारा केक भी काटा गया। उपस्थित सभी ने आरपीएन सिंह के दीर्घायु व निरोगी जीवन की मंगल कामना की।

इस अवसर पर शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ0 भुवाली सिंह, डॉ0 अनूप पटेल, डॉ0 संजय सिंह, डॉ0 नरोत्तम तिवारी, डॉ0 शम्भू प्रसाद, अभिषेक सरोज, शमशेर मल्ल, मनीष सिंह, विजय शंकर लाल श्रीवास्तव, प्रदीप मोदनवाल, अनीता सिंह, डॉ0 आशुतोष सिंह, अभिमन्यु सिंह, अखिलेश सिंह, सतीश खरवार, प्रदीप वर्मा, मनोज साहा, राम लखन यादव, किशन कुशवाहा, गोल्डन पांडेय इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी
बारिश-आंधी की तबाही के बीच मौके पर पहुंचे एसडीएम मयंक त्रिपाठी

दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…

आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति
आंधी-बारिश में 15 से अधिक बिजली पोल टूटे, विभाग ने युद्धस्तर पर बहाल की आपूर्ति

हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…

बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking