News Addaa WhatsApp Group

कुशीनगर: उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 3, 2022  |  5:03 PM

649 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

पडरौना/कुशीनगर।परशुराम जयन्ती के अवसर पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा के तत्वावधान में नेबुआ नौरंगिया विकास खण्ड के सिद्ध पीठ बगही धाम में क्षेत्र के बिप्र लोगों द्वारा जन्म उत्सव कार्यक्रम मनाया गया। जिसमें क्षेत्र के ब्राह्मण बड़ी संख्या में जुट कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी रहे।
भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी के जयन्ती के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक पाण्डेय के संयोजन में परशुराम जयन्ती मनाई गई।

आज की हॉट खबर- मासूम की हत्या का खुलासा: दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर...

वक्ता जयोतिर्विद पण्डित विष्णु प्रभाकर पाण्डेय ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि परशुरामजी धरती पर से आतताइयों का नाश कर धर्म की स्थापना की।परशुराम भगवान को ब्राह्मणों के आदर्श मानने के कारण भी बताया।जयन्ती के अवसर पर उपस्थित ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि शेषनाथ यादव ने भगवान परशुराम के जीवन महत्ता को बताते हुए ब्राह्मण और यदुवंश के सम्बन्धो की ब्याख्या करते हुए कृष्ण और सुदामा की मित्रता का उदाहरण दिया।प्रदेश अध्यक्ष के संस्तुति पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के जिला कार्यकारिणी के नव निर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा भी हुई।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि खड्डा बिधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने सभी ब्राह्मण समाज को एकजुट होकर समाज में फैली कुरूतियों को दूर करने हेतु लोगों में जागरूकता पैदा करने की बात कही।समाज के हर सुख दुख में शरीक होकर अपना सर्वस्व न्योछावर करने का प्रण लिया।बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के जिला संयोजक महेन्द्र पाण्डेय ने भी सभा को सम्बोधित किया।महिला मोर्चा के जिलाध्यक्ष ब्राह्मण महासभा नूतन दुबे ने सम्बोधित कर नारी शक्ति को भी संगठित होकर काम कर समाज निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए सहभागिता देने की बात कही।

इस दौरान संजय उपाध्याय,विजय कुमार मिश्रा,अज्जू मिश्रा, प्रशान्त शर्मा,मन्नन दुबे, रवि तिवारी, धीरज तिवारी, मार्कण्डेय मिश्रा, बिनोद तिवारी, विवेक मिश्रा, रविन्द्र नाथ दुबे, शशिवेन्द्र शुक्ला, अनिल मिश्रा, राहुल मणि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन अनूप मिश्रा ने किया।

संबंधित खबरें
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन
कानून के रखवाले ने ही तोड़ा कानून! नापी के दौरान महिला को थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही एसपी का कड़ा एक्शन

कुशीनगर। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस के एक जवान की शर्मनाक और मानवता को…

सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग
सलेमगढ़ में मानवता की मिसाल: निर्धन बिटिया की शादी में आगे आए समाजसेवी, जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विशाल सिंह पटेल का विशेष सहयोग

कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम सभा सलेमगढ़ में एक निर्धन एवं आर्थिक…

होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’
होली–रमजान–ईद पर कुशीनगर में फुलप्रूफ सुरक्षा व्यवस्था  अफवाह व अराजकता पर ‘जीरो टॉलरेंस’

कुशीनगर । जनपद में आगामी होली, रमजान माह एवं ईद-उल-फित्र को पूर्णतः शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking