News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: एल्डर्स कमेटी की बैठक में चुने गये चेयरमैन व सदस्य

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 26, 2022  |  6:51 PM

540 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: एल्डर्स कमेटी की बैठक में चुने गये चेयरमैन व सदस्य

कसया/कुशीनगर। दिवानी न्यायालय कसया में शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के सदस्यों व चेयरमैन का चयन संघ की कार्यकारिणी व विशिष्ट आमंत्रित वरिष्ठ सदस्यों की सहमति से सकुशल संपन्न हुआ।

आपके लिए और..- सीरियल-2 | खाकी पर SP केशव की कार्रवाई अपराधियों के...

कुशीनगर सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन कसया के अध्यक्ष ओम प्रकाश पांडे एडवोकेट व मंत्री संजय सिंह बघेल ने एक संयुक्त विज्ञप्ति में बताया कि बार काउंसिल के निर्देशानुसार वरिष्ठ सदस्य को चेयरमैन व चार सदस्यों को सदस्य के रूप में नामित कर इस कमेटी का चयन किया जाता है इसी प्रक्रिया के तहत बीते शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन पद पर सुरेश पांडे एडवोकेट वह सदस्य के रूप में बच्चा नाथ तिवारी एडवोकेट, रामदेनी सिंह एडवोकेट, मैनेजर अली सिद्धकी एडवोकेट, व कृष्ण कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट का चयन हुआ।

विदित हो कि उक्त पदाधिकारियों का भी कार्य काल 1 वर्ष का ही होता है तथा संघ के वार्षिक चुनाव में उनकी भागीदारी बढ़ जाती है। इस चयन प्रक्रिया पर पूर्व अध्यक्ष राकेश तिवारी, रविंद्र मणि ,अलख नारायण त्रिपाठी ,वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, विनय मनी सुरेंद्र लाल श्रीवास्तव, अतुल चौबे, अरविंद द्विवेदी दीप नारायण मणि त्रिपाठी व कार्यकारिणी के सदस्य व पदाधिकारी गण उपस्थित रहे तथा चयनित पदाधिकारियों को बधाई दिया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम
दर्दनाक सड़क हादसा, बाइकों के आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत, मचा कोहराम

कोटवा -घुघली मार्ग पर रायपुर फुलवरिया गांव के सामने बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर…

देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान
देवकली में बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन, विजेताओं का हुआ सम्मान

हाटा, कुशीनगर। क्षेत्र के देवकली गांव में रविवार की देर शाम बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking