कसया/कुशीनगर। नगर के होटलों, गेस्ट हाउसो आदि में चल रहें अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ पुलिस व प्रशासन की कार्यवाही तेजी से चल रहा है l मिली जानकारी के अनुसार आज शुक्रवार दोपहर को उपजिलाधिकारी कसयायोगेश्वर कुमार सिंह व क्षेत्राधिकारी कुंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में कुशीनगर में संचालित चंद्रलोक गेस्ट हाउस में छापामारी की गयी, जहाँ से बड़े पैमाने पर लगभग तीन दर्जन महिला -पुरुष व युवक युतियां अनैतिक देह व्यापार करते पकड़ी गयी l होटल संचालक सहित अनैतिक देह व्यापार में पकड़े गये लोगो को स्कूल बस में भरकर थाने लाया गया l
इस दौरान थाना प्रभारी निरीक्षक दिग्विजय नारायण राय,चौकी प्रभारी कुशीनगर विवेक पाण्डेय सहित काफ़ी संख्या में पुलिस कर्मी मौजूद रहें l उक्त छापेमारी के दौरान स्थानीय लोगो का कहना था कि उक्त गेस्ट हाउस अनैतिक देह व्यापार के मामले में काफ़ी चर्चित है, और यहाँ पवित्र बौद्ध स्थली पर ऎसा काम बहुत ही शर्मनाक है, यहाँ ठीक अगल -बगल तमाम स्कूल -कॉलेज व शिक्षण संस्थान है, जहाँ पर ऎसा अनैतिक कार्य पर पूरी तरह पाबंदी लगना चाहिए l वहीं होटल संचालक रत्नेश पाठक द्वारा छापेमारी के दौरान कबरेज करने गये मिडिया कर्मियों से बदसलुकी का व्यवहार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है l
हाटा, कुशीनगर। छठ महापर्व पर नगर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने…
कुशीनगर । छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस की मुस्तैदी के…
हाटा कुशीनगर: वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां…
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…