News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर: राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ गेहूं क्रय केंद्र पर चौपाल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 7, 2022  |  11:03 PM

500 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर: राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में आयोजित हुआ गेहूं क्रय केंद्र पर चौपाल
  • चौपाल में राज्यमंत्री ने अधिकारियो की हाजरी लीं और ग्रामवासियो से उनकी समस्याएं सुनी l

कुशीनगर। राज्यमंत्री गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तर प्रदेश सरकार संजय सिंह गंगवार की अध्यक्षता में धर्मपुर बुजुर्ग गेहूं क्रय केंद्र में रात्रि चौपाल आयोजित की गई । उक्त चौपाल में सर्वप्रथम मंत्री ने अधिकारियों की हाजिरी ली। फिर ग्राम वासियों से उनकी समस्याएं जानने की कोशिश की। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओ के बारे में माननीय मंत्री जी द्वारा ग्रामीणों से पूछा गया। जैसे आंगनवाड़ी द्वारा पुष्टाहार का वितरण किया जाता है कि नहीं, कोटेदारों के द्वारा राशन समय पर वितरित किया जाता है कि नहीं, विद्युत विभाग के संदर्भ में विद्युत कार्यालय में फोन उठाया जाता है कि नहीं, शिकायतों का निस्तारण किया जाता है कि नहीं, किसान सम्मान निधि का पैसा सब के खाते में आया है कि नहीं, पंचायत भवन की रंगाई पुताई समय से होती है कि नहीं, हैंडपंप की क्या स्थिति है, सफाई कर्मी नियमित तौर पर आते हैं कि नहीं, पीएम आवास कितने ग्रामीणों को मिला, इस क्रम में उन्होंने आवास लाभार्थियों से बातचीत भी की । सरकारी विद्यालयों में शिक्षक स्कूल आते हैं या नहीं, अभिभावकों की मीटिंग नियमित तौर पर की जाती है कि नहीं आदि सवाल मंत्री जी द्वारा ग्रामीणों से पूछा गया। इस क्रम में मंत्री जी ने स्कूली बच्चों से बातचीत भी की। थाने के संदर्भ में उन्होंने कहा कि थाने में सुनवाई होती है कि नहीं, रिपोर्ट लिखी जाती है कि नहीं, कोई पैसा तो नहीं मांगता, उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए राज्यमंत्री ने सभी को सरकार की मंशा अनुरूप पात्रों को लाभार्थीपरक परियोजनाओं से लाभान्वित करने को कहा। विद्युत विभाग के संदर्भ में उपस्थित अवर अभियंता को निर्देशित किया कि फोन उठाया जाए, शिकायतों का समय से निस्तारण किया जाए। शिक्षक समय से स्कूल आवे।

आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...

इस क्रम में मंत्री द्वारा कुछ स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया गया। इस क्रम में अदिति स्वयं सहायता समूह बी0सी0 सखी, उजाला स्वयं सहायता समूह की फूल कली देवी, आदि तथा कुछ श्रमिकों को 100 कार्य दिवस पूर्ण करने के उपलक्ष में भी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इस क्रम में बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के अंतर्गत महिलाओं की गोद भराई की रस्म अदायगी भी मंत्री जी द्वारा की गई। इसके बाद ब्रह्मकुमारी संस्था के मेडिटेशन केंद्र का भी निरीक्षण किया गया तथा इसे एक सराहनीय प्रयास बताया। मंत्री जी के द्वारा ग्रामीण के यहां भोजन भी ग्रहण किया गया।

इस अवसर पर विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेमचंद्र मिश्रा, जिलाधिकारी एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल, मुख्य विकास अधिकारी अनुज मलिक, अपर जिलाधिकारी देवी दयाल वर्मा, परियोजना निदेशक राजनाथ भगत, जिला पंचायत राज अधिकारी अभय यादव व समस्त संबंधित अधिकारीगण तथा जनप्रतिनिधि गण की मौजूदगी रही।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव
मझन नाले में दिखा अज्ञात युवक का शव

हाटा कुशीनगर । स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गाव रामपुर पौटवा के धर्मपुर मझन नाले…

साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला
साइकिल चोरी का CCTV से खुलासा खुलासा! पुरानी साइकिल छोड़ नई लेकर गया युवक, पुलिस ने बरामद कर सुलझाया मामला

हाटा कुशीनगर। स्थानीय कस्बे में साइकिल गायब होने के मामले में CCTV फुटेज सामने…

झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
झांसा देकर दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

हाटा कुशीनगर, अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस…

आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!
आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच की दिशा, असली कातिलों तक पहुंची पुलिस!

  आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking