कसया/कुशीनगर। जल जमाव से निजात दिलाने को लेकर नगर प्रशासन के निर्देश पर जेसीबी मशीन से नालों की सफाई कराई। सफाई होने से विभिन्न वार्डो में लगा वर्षा व घरों का पानी नाले में गिरने लगा।
बारिस होने से एयरपोर्ट और विभिन्न वार्डो का पानी नालियों से होकर कसया नगर के पश्चिम बने नाले में गिरता है लेकिन जल जमाव होने और नाले में कई जगह जाम होने से पानी का बहाव सही तरीके से नहीं हो पा रहा था जिससे मुहल्लों में पानी लग गया था। इस समस्या के समाधान के लिए व्यसायी और भाजपा नेता ओमप्रकाश जायसवाल की पहल पर ईओ प्रेमशंकर गुप्ता ने कानूनगो बृजेश मणि, लेखपाल प्रमोद, अशोक श्रीवास्तव, अनिल पाण्डेय के साथ मौके पर निरीक्षण किया और नाले पर बने लोहिअवा पुल और हाइवे पर बने पुल के पास नाले को साफ कराया।
आरोपी के विरुद्ध एससी-एसटी सहित दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज, जेल खड्डा (कुशीनगर)। शादी का…
हाटा, कुशीनगर। छठ पूजा के अवसर पर कसया से टेंपो में बैठकर घर लौट…
हाटा, कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन में वांछितों के खिलाफ चलाए जा…
बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, खेल प्रतियोगिता ने मोहा मन। सुकरौली/कुशीनगर। सुकरौली सहित आसपास के…